
Sunny Leone talk in bhojpuri language Video
बॉलीवुड एक्ट्रेस Sunny Leone इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल में उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। खास बात यह है की इस वीडियो में सनी लियोनी भोजपुरी बोलती नजर आ रही हैं।
View this post on InstagramWhen you are so much into the character!! 😂 #SunnyLeone #MethodActing #kokaKola #UP #BihariDialect
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on
जी हां, वह अपना बैग कंधे पर टांगे हुए पीछे मुड़ती हैं और कहती हैं, 'का बे, काम कर, मुझे छोड़'। लेकिन यह वह भोजपुरी फिल्मों में एंट्री के लिए नहीं कर रही बल्कि वह जल्द ही फिल्म 'कोका कोला' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के किरदार में ढलने के लिए एक्ट्रेस ऐसा कर रही हैं।
अपनी आने वाली फिल्म में वह उत्तर प्रदेश और बिहार की भाषा में बात करती नजर आएंगी। फिलहाल एक्ट्रेस इसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। मूवी की शूटिंग उत्तर प्रदेश में चल रही है। सनी की ये फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है।
गौरतलब है की फिल्मों के अलावा सनी अपने एक नए बिजनेस को लेकर भी चर्चा में हैं। सनी 'द आर्ट फ्यूजन' नाम से वह जल्द ही कुछ नया शुरू करने वाली हैं। हाल में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये जानकारी दी थी। सनी ने लिखा, 'जब आप जिंदगी में कुछ नया करना चाहते हैं तो आगे बढ़िए। कोशिश कीजिए। शायद आप कामयाब हों या शायद फेल हो जाएं। लेकिन कम से कम आपने कोशिश की। हमारे नए और क्रिएटिव वेंचर के लिए चीयर्स। यह शानदार होने वाला है। शुरुआत जल्द होगी।'
Published on:
23 Jun 2019 02:18 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
