
arbaaz khan and sunny leone
बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान इन दिनों अपने नए शो 'पिंच बाय अरबाज खान' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अरबाज अपने इस टॉक शो में सेलेब्स से सवाल पूछते हैं। ये सवाल सोशल मीडिया से लिए जाते हैं। कई बार ये सवाल इतने भद्दे और शर्मिंदा कर देने वाले होते हैं कि जिनका जवाब देते समय स्टार्स इमोशनल हो जाते हैं। अरबाज ने कहा कि सोशल मीडिया में ऐसे-ऐसे सवाल किए जाते हैं, जिसके बारे में बात करना या जवाब देना आसान नहीं होता है।
अरबाज ने एक किस्सा शेयर करते हुए कहा कि सनी लियोनी के साथ शो की शूटिंग के दौरान एक ऐसा सवाल सामने आया, जिसे सुनकर सनी रो पड़ी थीं। उन्होंने कहा, ये सवाल पब्लिक डोमेन का है,मैंने तो वह सवाल बनाया नहीं था तो ऐसे में क्या कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि बहुत सारे और भी सितारे कुछ सवालों से परेशान हो गए थे।
अरबाज ने अपने शो के बारे में बताया,'सोशल मीडिया की यह समस्या बहुत बड़ी है, जिसे हम अपने शो के माध्यम से दुनिया के सामने रख रहे हैं। शायद यह शो देखने के बाद लोगों को समझ में आएगा कि जब वह कुछ भी अनाप-शनाप लिखते हैं तब सितारों को कितना बुरा महसूस होता है। हम अपनी जिंदगी में नेम, फेम और प्रतिष्ठा के लिए काम करते हैं और सोशल मीडिया में लोग आपकी प्रतिष्ठा पर गंदे कमेंट कर उसे बर्बाद कर देते हैं।'
Published on:
08 Mar 2019 04:37 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
