बॉलीवुड

Sushant Singh Rajput और Ankita Lokhande की डॉग स्कॉची के साथ पुरानी तस्वीरें हुई वायरल, फैंस देख हुए भावुक

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Late actor Sushant Singh Rajput) और उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की क्यूट तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। तस्वीर में सुशांत सिंह राजपूत स्कॉची (Sushant with Scotchi) के साथ बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं।

2 min read
Aug 13, 2020
Sushant Ankita scotchi photo viral

नई दिल्ली | दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की क्यूट तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में सिर्फ वो दोनों ही नहीं बल्कि उनका डॉग स्कॉची (Dog Scotchi) भी नजर आ रहा है। डॉग स्कॉची के एक इंस्टाग्राम पेज (Dog scotchi instagram page) पर ये फोटो शेयर की गई है जिसमें दोनों साथ में दिखाई दे रहे हैं। खास बात ये है कि इस पेज को अंकिता लोखंडे भी फॉलो (Ankita Lokhande follows Scotchi instagram page) करती हैं। उन्होंने खुद भी इस फोटो को लाइक किया है। वहीं इस पेज के बायो में लिखा गया है- अंकिता लोखंडे का प्राउड बेटा (Scotchi page bio is Proud son of Annkita Lokhande)। इस तस्वीर में सुशांत सिंह राजपूत स्कॉची के साथ बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं।

सुशांत को कुत्तों से बेहद प्यार था। वो अपने डॉग फज (Sushant Dog Fudge) को भी बहुत दुलारते थे। जब वो अंकिता लोखंडे के साथ रिलेशनशिप में थे तब उनके पास स्कॉची नाम का डॉग भी था। ब्रेकअप के बाद से स्कॉची अंकिता (Scotchi with Ankita Lokhande) के साथ ही रहता है। फिलहाल स्कॉची नाम के इंस्टाग्राम पेज पर सुशांत, अंकिता और डॉग की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल (Sushant Ankita scotchi photo viral) हो रही है। इसमें कैप्शन लिखा गया है- स्कू की फैमिली से मिलिए। हम सब ही फोटोजेनिक हैं। इसमें अंकिता लोखंडे को टैग भी किया गया है। अंकिता के एक और डॉग जिसका नाम हैची (Ankita another dog Hatchi) है उसको लेकर लिखा गया है कि तुम तब नहीं पैदा हुए थे। इसमें हैप्पी टाइम्स, थ्रोबैक, पुरानी यादें जैसे हैशटैग भी दिए गए हैं।

ये भी हो सकता हो कि इस पेज को अंकिता लोखंडे ने ही बनाया हो। हालांकि इसपर कुछ कहा नहीं जा सकता। सुशांत को इस फोटो में मुस्कुराता देख फैंस उन्हें देख भावुक (Sushant fans emotional on his photo) हो रहे हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने बांद्रा के फ्लैट में मृत (Sushant found dead on 14 June in Mumbai flat) पाए गए थे। मुंबई पुलिस ने इसे सुसाइड बताया था। हालांकि इस बात को कोई भी मानने को तैयार नहीं नजर आया। जिसके बाद लंबे संघर्ष के बाद अब ये केस सीबीआई को सौंप दिया गया है।

Published on:
13 Aug 2020 06:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर