Sushant Singh Rajput Fans Boycott Kapil Sharma Show Becasue Of Salman Khan
नई दिल्ली। महज 34 साल की उम्र में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत ( Sushant Singh Rajput Death ) सबके के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। सुशांत की मौत के बाद पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री ( Bollywood Industry ) लोगों के निशाने पर आ गई थीं। कई बड़ी हस्तियों के नाम इस मामले में सामने आए थे। जिसमें अभिनेता सलमान खान ( Salman Khan ) का नाम भी शामिल था। कहा जा रहा था कि सलमान संग मिलकर कई लोगों ने सुशांत को इंडस्ट्री से बैन कर दिया था। उनसे उनकी सारी फिल्मों को छीन लिया गया था और उन्हें सुसाइड करने के लिए खूब उकसाया गया था। जिसके बाद सलमान खान, करण जौहर ( Karan Johar ), एकता कपूर ( Ekta Kapoor ) और संजय लीला भंसाली ( Sanjay Leela Bansali ) की फिल्मों को बायकॉट ( People Boycott ) करने की मांग उठने लगी थी।
View this post on InstagramA post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on
इस बीच अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सुशांत की मौत को दो महीने से भी ज्यादा हो गया है,लेकिन आज भी उनके फैंस के दिलों में इंडस्ट्री के लिए काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक अब सुशांत के प्रशंसक 'द कपिल शर्मा शो' ( Sushant Fans Boycott The Kapil Sharma Show ) को बायकॉट करने में लग गए हैं। जिसकी वजह शो के प्रोड्यूसर सलमान खान ( The Kapil Sharma Show Producer Salman Khan ) को बताया जा रहा है। दरअसल फेसबुक पर एक पेज है। जिसका नाम जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत #SSR ( Justice For Sushant Singh Rajput #SSR ) है। एक यूजर ने ग्रुप में लिखते हुए सभी से अपील करते हुए कहा कि 'द कपिल शर्मा शो' को भी पूरी तरह से बहिष्कार करें।'
फेसबुक के इस ग्रुप में 91,000 लोग हैं। सभी ने यूजर की पोस्ट को लाइक करते हुए उसका समर्थन किया। साथ ही खूब लाइक, शेयर और कमेंट भी किए। बता दें हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक महेश भट्ट ( Director Mahesh Bhatt ) की अपकमिंग फिल्म 'सड़क 2' ( Sadak 2 ) के ट्रेलर पर भी सुशांत के फैंस का गुस्सा देखने को मिला। सड़क 2 को 10 लाख ( More than 10 million people dislike Sadak 2 trailer ) से भी ज्यादा लोगों ने नापसंद किया। जिसकी वजह से वह सबसे खराब वीडियो की लिस्ट में शामिल हो गया है। साथ ही स्टार किड्स की जितनी भी फिल्में आ रही हैं। सभी को लेकर बायकॉट ( Boycott Stars kids movie ) करने की मांग उठने लगी है। जिसमें वरूण धवन ( Varun Dhawan ) और सारा अली खान ( Sara Ali Khan ) की फिल्म 'कुली नं.1' ( Coolie No.1 ) भी शामिल है।
Published on:
24 Aug 2020 10:32 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
