
Sushant Singh Rajput: दिवंगत बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें वो क्रिकेटर धोनी की बेटी पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में दिवंगत एक्टर स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की बेटी जीवा को गले लगाते नजर आ रहे हैं।
ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में सुशांत को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है, जबकि धोनी खुशी से दोनों को देख रहे हैं। तस्वीर देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो गए। एक ने लिखा, "आपकी याद आती है।"दूसरे यूजर ने लिखा, ''लेजेंड्स कभी नहीं मरते''
मगर कुछ लोग है जो इस तस्वीर को देख धोनी पर ही भड़क गए। उनकी शिकायत है कि धोनी ने सुशांत सिंह की मौत पर कोई प्रोटेस्ट या फाइट नहीं की ताकी उन्हें न्याय मिल सके।
आपको बता दें कि यह फोटो 2016 की है, जब सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने धोनी की बायोपिक 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में उनकी भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में कियारा आडवाणी और दिशा पटानी भी हैं।
जून 2020 में सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित आवास में मृत पाए गए थे।
Published on:
24 Apr 2024 06:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
