11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साइंस फिक्शन फिल्म ‘चंदा मामा दूर के’ में नजर आएंगे सुशांत

हॉलीवुड की तरह बॉलीवुड के फिल्मकार भी स्पेस पर फोकस करेंगे...इस दिशा में पहला कदम है- चंदा मामा दूर के...

less than 1 minute read
Google source verification

image

Dilip Chaturvedi

Sep 03, 2016

sushant singh

sushant singh

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को बॉलीवुड की फिल्म 'चंदा मामा दूर के' में देखा जाएगा। अभिनेता से जब पूछा गया कि वह 'एम.एस धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी' के बाद क्या कर रहे हैं? तो उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में यह जवाब दिया। सुशांत ने कहा, "इसके बाद मैं पांच फिल्में कर रहा हूं। एक अभी पूरी हुई है 'राब्ता'। होमी अदजानिया के साथ मैं एक फिल्म कर रहा हूं 'तिकड़म', जिसमें परिणीति चोपड़ा भी हैं। इसके बाद जैकलीन के साथ है 'धर्मा'। एक और फिल्म है 'चंदा मामा दूर के'। इसके बाद एक एथलीट की बायोपिक है।"

अभिनेता ने कहा कि उनके पास 'चंदा मामा दूर के' जैसी फिल्म पहले कभी नहीं आई। उन्होंने कहा, "मैंने इससे पहले बॉलीवुड की स्पेस फिल्म नहीं देखी है और ऐसी फिल्में होनी चाहिए।" जी हां, बॉलीवुड में साइंस फिक्शन पर शायद ही कभी किसी फिल्मकार ने फिल्म बनाने के बारे में सोचा हो, जबकि हॉलीवुड में सबसे ज्यादा फिल्में साइंस फिक्शन पर बेस्ड होती हैं। इससे भी हम इंकार नही कर सकते कि यदि चंदा मामा दूर के को बॉक्स ऑफिस चल जाती है, तो निश्चित ही इस सब्जेक्ट पर बाढ़ आ जाएगी।

बहरहाल, सुशांत को जल्द ही नीरज पांडे की फिल्म 'एम.एस धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में भारतीय राष्ट्रीय टीम के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के किरदार में देखा जाएगा।

ये भी पढ़ें

image