
नई दिल्ली: एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के भाई राजीव सेन (Rajiv Sen) की हाल ही में टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा से शादी हुई है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। लेकिन इस बार दोनों ने अपनी कुछ निजी तस्वीरें पोस्ट की थीं, जो कुछ लोगों को पसंद नहीं आई। फिर क्या था ट्रोलर्स ने दोनों को बुरी तरह ट्रोल कर दिया।
View this post on Instagramin love with quarantined days 😘❤️ Ain’t you ? #stayhome
A post shared by Rajeev Sen (@rajeevsen9) on
दरअसल, राजीव सेन ने पत्नी चारू के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में चारू ने बैंगनी कलर का नाइट सूट पहना है तो राजीव शर्टलेस हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए राजीव ने कैप्शन में लिखा- 'इन दिनों में मैं प्यार में क्वारंटीन हूं। और आप?' वहीं दोनों एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। लेकिन ट्रोलर्स को ये तस्वीरें पसंद नहीं आईं।
View this post on InstagramMy Valentine 🌹 #myeverything @asopacharu
A post shared by Rajeev Sen (@rajeevsen9) on
एक यूजर ने कमेंट ने लिखा- 'ये बहुत ही निजी तस्वीरें हैं इंस्टा पर पोस्ट करने के लिए। तुम लोग क्या दिखाने की कोशिश कर रहे हो। अगर तुम्हारे ससुर देख लेंगे तो।' दूसरे यूजर ने कमेंट किया- 'इस तरह की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट नहीं करनी चाहिए। कुछ चीजें निजी होती हैं।' वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट किया- 'तुम लोग इस तरह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर क्यों पोस्ट कर रहे हो?'
View this post on InstagramLove Will always find a way... #staypositive ❤️🙏 🧿
A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu) on
ये पहली दफा नहीं है जब राजीव सेन और चारू असोपा ट्रोल हुए हों। इससे पहले भी दोनों ने कार से अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों पर भी ट्रोलर्स ने दोनों को ट्रोल कर दिया।
Published on:
02 Apr 2020 04:05 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
