
Sushmita sen
बॉलीवुड की सबसे फिट और खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन अपनी लव लाइफ के बारे में लिखा है। बता दें कि सुष्मिता सेन लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर पूरी तरह से एक्टिव हैं। सोशल मीडिया के जरिए वह अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी लव लाइफ के बारे में खुलासा किया है। कुछ समय पहले मीडिया में खबरें आईं थी कि सुष्मिता का उनके ब्वॉयफ्रेंड रितिक भसीन से ब्रेक-अप हो गया है। अब सुष्मिता ने इस बारे में खुलासा किया है कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। सुष्मिता अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए प्यार जताने में भी नहीं शर्माती हैं। सुष्मिता ने एक बार फिर से अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए प्यार व्यक्त किया है। सुष्मिता ने लिखा 'मैं किसी को ढूंढ नहीं रही क्योंकि मैं अधूरी नहीं हूं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा पूरी तरह से तुम्हारी।
सुष्मिता के इस कैप्शन को पढ़कर लगता है कि सुष्मिता अपने प्यार से बहुत खुश हैं। साथ ही वह शायद यह बताना चाह रही हैं कि उनका ब्रेकअप नहीं हुआ है। पहले कहा जा रहा था कि सुष्मिता और रितिक का ब्रेकअप हो गया है और अब दोनों दोस्त बनकर रहेंगे। लेकिन अब इन खबरों पर विराम लग गया है। दोनों अभी भी रिलेशनशिप में हैं।
बता दें कि सुष्मिता सेन 42 वर्ष की हो चुकी हैं लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। हालांकि उनका नाम कई सेलिब्रेटीज के साथ जुड़ चुका है। इसके अलावा कुछ बिजनेसमेंस के साथ भी उनका नाम जुड़ा लेकिन सुष्मिता ने अभी तक किसी को जीवनसाथी नहीं बनाया है। सुष्मिता काफी फिटनेस फ्रीक भी हैं। हाल ही में उनका एक ब्राइडल लुक भी काफी वायरल हुआ था। दरअसल सुष्मिता उदयपुर में एक इवेंट में पहुंची थी। वहां उन्होंने दुल्हन का लिबास पहना था। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं।
Published on:
21 Mar 2018 03:38 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
