बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत की बहन का रक्षा बंधन पर छलका दर्द, बोलीं-‘राखी तो हैं पर सुशांत नहीं’

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत राजपूत (sushant singh rajput) ने 14 जून को सुसाइड कर लिया था। उनके निधन से उनका परिवार और फैंस काफी दुखी हैं, लेकिन सबसे ज्यादा दुखी हैं उनकी बहनें। रक्षा बंधन के त्योहार पर उनकी बहनों का उन्हें याद कर बुरा हाल है....

2 min read
Aug 03, 2020

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत राजपूत (sushant singh rajput) ने 14 जून को सुसाइड कर लिया था। उनके निधन से उनका परिवार और फैंस काफी दुखी हैं, लेकिन सबसे ज्यादा दुखी हैं उनकी बहनें। रक्षा बंधन के त्योहार पर उनकी बहनों का उन्हें याद कर बुरा हाल है। उनके आंसूओं में भाई की मौत का दर्द छिपा है। भाई—बहिन के पवित्र रिश्ते का मुख्य त्योहार रक्षा बंधन पर सुशांत की बहनों को वह बहुत याद आ रहे हैं। उनकी बहन श्वेता कीर्ति सिंह ने रक्षा बंधन के अवसर पर अपने भाई और अभिनेता सुशांत सिंह को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखी।

सुशांत बहनों का दुलारा था। हर साल इकलौते भाई की कलाई प राखी बांधनी वाली उनकी बहनों ने सपने में नहीं सोचा था कि इस रक्षा बंधन के पर्व पर उनके उनका भाई इस दुनिया में नहीं होगा। बहनों ने सपनों में भी नहीं सोचा था कि जिस भाई उनकी डोली उठाई तो एक दिन उनसे इतने दूर चले जाएंगे कि बुलाने पर नहीं आएंगे। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।

बता दें कि सुशांत सिंह की तीन बहनें हैं। बड़ी बहन रानी सिंह, उससे छोटी बहन श्वेता कीर्ति सिंह और तीसरी मीतू सिंह हैं। श्वेता अमरीका, रानी सिंह फरीदाबाद जबकि नीतू सिंह मुंबई में रहती हैं। इस राखी पर भाई का साथ छूट जाने को लेकर तीनों बहनों के उपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बहनें अपने भाई के गुनहगारों को सजा दिलवाने के लिए बड़ी लड़ाई लड़ रही हैं।

हाल ही सुशांत की बहन श्वेता कीर्ति सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस मामले पर नजर रखने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि मुझे अंदेशा है कि सबूतों के छेड़छाड़ होगी। श्वेता ने कहा था कि उनका भाई बहुत अच्छा इंसान था। उसका बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं था।

Published on:
03 Aug 2020 06:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर