22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस वजह से एक बार फिर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर, यूजर्स बोले- ‘अब तो आप की कीमत का भी अंदाजा लग चुका है’

स्वरा भास्कर को जितने लोग पसंद करते हैं उससे कहीं ज्यादा लोग उन्हें नापसंद करते हैं
2 min read
Google source verification

image

Vivhav Shukla

Oct 18, 2019

swara_bhaskar.jpg

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सभी तरह के रोल में कर लेती हैं। लेकिन जब वो बोल्ड कैरेक्टर्स प्ले करती हैं तो बात ही कुछ और होती है। स्वरा ने फिल्म इंडस्ट्री में काफी कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई है। लेकिन इसके साथ-साथ उनका नाम अक्सर विवादों में भी घिरा रहा है। अभी हाल ही में आए अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में भी उनसे जुड़ा एक सवाल पूछा गया। जिसको स्वरा ने अपने ट्विटर पर शेयर किया। इस पोस्ट के शेयर करते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

दरअसल, स्वरा भास्कर को जितने लोग पसंद करते हैं उससे कहीं ज्यादा लोग उन्हें नापसंद करते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में गौतम झा से स्वरा भास्कर की फिल्म से जुड़ा एक सवाल पूछा गया था।शो में स्वरा भास्कर से जुड़ा ये सवाल पूछा गया था- स्वरा भास्कर की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म के शीर्षक से कौन सा शब्द गायब है- 'अनारकली ऑफ...? जिसका जवाब था आरा।

इसके बाद स्वरा ने इसकास्क्रीन शॉट अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा था- "ओह माई गॉड। मैंने महान अमिताभ बच्चन को यह सवाल पढ़ते हुए सुना। उन्होंने पूरे प्रोसेस में मेरा नाम भी लिया। मैं खुशी के मारे मरी जा रही हूं।" बस उनके इस ट्वीट के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

एक एक यूजर ने लिखा- जिग्नेश मेवानी भी आपका नाम लेकर तौबा तौबा कर रहा है। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- हम भी समझ लें बिहार का आरा जिला अब पेरिस हो गया, स्वरा के एक और हेटर ने लिखा- मैं तो उनसे पूछने वाला था कि ये स्वरा भास्कर है कौन। इसके बाद एक ने तो हद ही पार कर दी उसने लिखा,- ज्यादा खुश मत होइएगा, सवाल 1000 रुपये का था। अब आप अपनी कीमत का अंदाजा लगा सकती हैं।

बताते चलें बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वो किसी भी मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जानी जाती है. स्वरा भास्कर के ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं. वहीं उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फराज आरिफ की फिल्म 'शीर कोरमा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ शबाना आजमी और दिव्या दत्ता भी हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग