
इन दिनों बॅालीवुड स्टार सैफ अली खान अपनी फिल्म की शूटिंग से ब्रेक लेकर अपने परिवार से मिलने के लिए मुंबई आए हुए हैं। वह अपना सारा कीमती वक्त अपने बेटे तैमूर अली खान और पत्नी करीना कपूर खान को दे रहे हैं।

हाल में खान फैमिली करीना की बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के घर पहुंची।

वहां सैफ संग उनके पूरे परिवार ने मीडिया के सामने आकर तस्वीरें क्लिक करवाईं।

इन तस्वीरों में छोटे नवाब तैमूर बिना टी-शर्ट पहने दिखाई दिए। वहीं उनके साथ घर की सबसे छोटी सदस्य इनाया नौमी खेमू भी मॅाम सोहा के साथ दिखाई दीं।

अपने इस शर्टलेस लुक में यकीनन तैमूर काफी क्यूट दिखाई दे रहे थे।