23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तनुश्री दत्ता का रोते हुए शॉकिंग VIDEO वायरल, कहा-मेरा शोषण हो रहा…

Tanushree Dutta: अभिनेत्री तनुश्री दत्ता को कौन नहीं जानता होगा, वो पहचान के लिए किसी की मोहताज नहीं है। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने रोते बिलखते एक वीडियो साझा किया है। जिसे देख फैंस काफी हैरान है कि आखिर ऐसा क्या हो रहा है, इस एक्ट्रेस के साथ…
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 23 Jul 2025, 11:50 AM IST

तनुश्री दत्ता का रोते हुए शॉकिंग VIDEO वायरल, कहा -मेरा शोषण हो रहा...

Tanushree Dutaa (Courtesy: Actress's X)

Tanushree Dutta: अभिनेत्री तनुश्री दत्ता 'आशिक बनाया आपने' फिल्म से रातों-रात स्टार बनीं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने रोते बिलखते एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वो बुरी तरह से रोती और बिलखती हुई नजर आ रही हैं और इस वीडियो में तनुश्री ने अपने साथ हो रहे दर्दनाक शोषण के बारे खुलकर बात की। जिससे उनके फैंस और चाहने वाले हैरान है कि आखिर उनके साथ ऐसा क्या हो रहा है।

तनुश्री दत्ता ने कहा-मेरा शोषण हो रहा…

दरअसल तनुश्री दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो में कहा कि "मुझे मेरे ही घर में परेशान किया जा रहा है, मैंने परेशान होकर पुलिस को भी फोन किया, लेकिन उन्होंने मुझे कहा कि पुलिस स्टेशन आकर पूरी शिकायत लिखवाइए। मैं अब कल या परसो तक में जाऊं, लेकिन मेरी तबीयत ठीक नहीं है। मुझे पिछले 4-5 साल से इतना परेशान किया जा रहा है कि मेरी तबीयत खराब हो गई है और मैं सब हलातो से अब हार गई हूं। मैं कुछ भी काम नहीं कर पा रही हूं और घर पूरा एकदम मैसी होकर पड़ा है।"

तनुश्री के इस वीडियो को देख फैंस उनके सपोर्ट में

इसके साथ ही अभिनेत्री ने आगे कहा कि "मैं अब इतनी परेशान हूं कि मैं एक मेड भी घर पर नहीं रख पा रही हूं, वो मेरे घर में मेड को इनप्लांट कर रहे हैं। मेरा मेड के साथ बहुत बुरा एक्सपीरियंस रहा है। क्योंकि वो घर से चीजें चुराती थी। मुझे अपना सारा काम खुद से करना पड़ता है। और मेरे घर के दरवाजे के पास आकर लोग…मेरा अपने ही घर में मेरा शोषण कर रहे है। प्लीज आप लोग मेरी मदद करों। इससे पहले कि बुरा हो देर कहीं देर ना…हो जाए प्लीज।" बता दें कि तनुश्री के इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर उनके सपोर्ट में कई फैंस आगे आए हैं और उन्हें हिम्मत बंधा रहे हैं। फैंस इस मामले में पुलिस से भी सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग