3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tejas Box Office Collection: शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर थम गई ‘तेजस’ की सांसें, कंगना के नाम एक और फ्लॉप फिल्म

Tejas Box Office Collection Day 14: कंगना रनोट की फिल्म 'तेजस' बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप हो चुकी है। फिल्म की कमाई औंधे मुहं गिर गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
tejas_box_office_collection_day_14.jpg

बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप हुई 'तेजस'

Tejas Box Office Collection Day 14: कंगना रनौत की 'तेजस' 27 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। कंगना की इस फिल्म को लेकर गजब बज बना हुआ था। लेकिन फिल्म उस हिसाब से दर्शकों की उम्मीदों पर खड़ी नहीं उतर पाई। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही फैंस को निराश कर दिया। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर सिर्फ 1.25 करोड़ का ही कारोबार किया था। अब इस फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते पूरे हो गए हैं।

ओपनिंग डे पर 1.25 करोड़ का बिजनेस करने वाली कंगना की 'तेजस' ने वीकेंड में यानी शनिवार को 0.12 लाख रुपये कमाए। रविवार को फिल्म ने 0.13 लाख का बिजनेस किया। सोमवार को यानी 11वें दिन फिल्म ने 0.07 लाख का कलेक्शन किया है। मंगलवार यानी 12वें दिन फिल्म ने 0.02 लाख का कलेक्शन ही किया है। चलिए अब जानते हैं कि रिलीज के 14वें दिन कंगना रनोट की फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।

जानिए 14वें दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन महज 6 लाख का बिजनेस किया है। अभी तक इस फिल्म का कुल बिजनेस 6.08 करोड़ हो चुका है। इस फिल्म की कमाई की बात करें, तो यह रिलीज के दो हफ्ते बाद भी 10 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है।

वहीं अपनी फिल्म 'तेजस' को लेकर कंगना रनोट ने यह दावा किया था कि ये देश की पहली एरियल एक्शन फिल्म है। इस फिल्म से हर किसी को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन रिलीज के बाद दर्शकों को फिल्म में कुछ अलग या खास नजर नहीं आया, जो अब 'तेजस' का कलेक्शन देख कर साफ पता चल रहा है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग