
Shooting photo
महाराष्ट्र सरकार ने अनलॉक 1.0 में शूटिंग शुरू करने की इजाजत तो दे दी है। लेकिन कड़े नियम कायदों के चलते शूटिंग शुरू करना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में कई सीरियलों की शूटिंग शुरू होने का नाम नहीं ले रही है, तो कुछ सीरियलों की शूटिंग बड़ी मुश्किल से शुरू हुई है। वहीं कोरोना के कारण भी कई कलाकार अभी भी शूटिंग शुरू करने के पक्ष में नहीं है।
इन नियमों का पालन करना जरूरी
शूटिंग शुरू करने में नियम कायदों का पालन चुनौती बना हुआ है। क्योंकि कलाकारों व वर्कर्स की सैलरी में 15 से 30% की कटौती, कलाकार और वर्करों का मेडिकल और लाइफ इंश्योरेंस नहीं होना , सबसे बड़ी मुश्किल 8 घंटे की शिफ्ट करना है क्योंकि इतने कम समय में 1 एपिसोड की शूटिंग भी पूरी नहीं होती, 1 घंटे पहले पूरे सेट को सैनिटाइज करना, लोकेशन के लिए मेडिकल अथॉरिटी की परमिशन लेटर और बीएमसी का लेटर अनिवार्य, शूटिंग लोकेशन का कंटेनमेंट जोन का में होना या ना होना, 10 साल से कम और 65 साल से अधिक के कलाकार का सेट पर मौजूद नहीं होना।
निर्माताओं ने नहीं किया बकाया भुगतान
निर्माताओं द्वारा अभिनेताओं और टेक्नीशियनों को बकाया राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है ।इस संबंध में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज और सीने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन ने कहा कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा निर्माताओं को भुगतान करने के आदेश भी दिए जा चुके हैं।
Published on:
24 Jun 2020 03:19 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
