
TBMAUJ एक रोबोटिक ड्रामा लव स्टोरी है
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Predictions Day 10: शाहिद कपूर और कृति सेनन की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 9 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज (Releases in theatres) हुई थी। फिल्म ने थिएटर्स में 10 दिन पूरे कर लिए हैं। TBMAUJ एक रोबोटिक ड्रामा लव स्टोरी (Robotic Drama Love Story) है। इसमें शाहिद कपूर और कृति सेनन की जोड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म के 10 वें दिन के कमाई के आंकड़ें जारी कर दिए गए हैं।
अमित जोशी (Amit Joshi) और आराधना शाह (Aradhana Shah) ने डायरेक्शन में बनी बॉलीवुड फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की कमाई बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। बॉलीवुड फिल्म का कलेक्शन (Bollywood Movie Collection) 50 करोड़ के पार पहुंच गया है। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को वीकेंड का भरपूर फायदा मिल रहा है।14 फरवरी को फिल्म की कमाई में करीब 75 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई थी। शनिवार को फिल्म 5 ने करोड़ की कमाई की थी। फिल्म के 10वें दिन के आंकड़ें Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक जारी कर दिए गए हैं। खबर लिखने तक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1 करोड़ 29 लाख रूपए की कमाई कर ली है, शाम होते ये आंकड़ें बढ़ सकते हैं। ऐसे में अब तक फिल्म की कुल कमाई 53.49 करोड़ रुपये हो गई है।
Published on:
18 Feb 2024 03:39 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
