
19-20 अक्टूबर को रिलीज हो रही हैं छह बिग बजट फिल्में
Upcoming Film At Dussehra 2023: इस दुर्गा पूजा पर एक से बढ़कर एक जबरदस्त फिल्में रिलीज होने वाली है। बॉक्स-ऑफिस पर एक बार फिर धमाल देखने को मिलने वाला है। कई बड़े स्टार की फिल्में एक ही डेट पर रिलीज हो रही है। ये सभी फिल्में बिग बजट में बनकर तैयार हुई है। जो अब एक साथ सिनेमाघरों में टकराएगी।
दशहरा के मौके पर बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक की फिल्में आ रही है। इनमें साउथ सुपरस्टार तलपती विजय की फिल्म 'लियो' और बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ की 'गणपथ' भी शामिल हैं। आइए जानते हैं 19-20 अक्तूबर को कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली है।
'लियो' से टकराने वाली है 'गणपथ'
अक्टूबर में तलपती विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लियो' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के लिए फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। उनकी ये फिल्म अब तक सोलो ही आ रही थी, लेकिन अब उनसे टकराने को बॉलीवुड के एक्टर टाइगर श्रॉप की फिल्म 'गणपथ' तैयार है।
टाइगर के करियर की 10वीं फिल्म है 'गणपथ'
तलपती विजय की 'लियो' में उनके साथ तृषा कृष्णन और संजय दत्त भी नजर आएंगे। विजय की फिल्म 'लियो' के सामने कोई भी एक्टर अपनी फिल्म नहीं लाना चाहता है लेकिन एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ इसके लिए तैयार हैं। टाइगर के करियर की 10वीं फिल्म 'गणपथ' 20 अक्तूबर को रिलीज होने जा रही है। इसकी जानकारी हाल ही में टाइगर ने अपने सोशल मीडिया पर दी है।
19-20 अक्तूबर को बॉक्स-ऑफिस क्लैश
19-20 अक्तूबर को बॉक्स-ऑफिस क्लैश
इस क्लैश को लेकर फिल्म इंडस्ट्री खूब चर्चाएं शुरू हो गई हैं। तलपती विजय की 'लियो' और टाइगर श्रॉफ की 'गणपथ' के अलावा इस दौरान कई और फिल्में रिलीज होने वाली हैं। तेलुगू फिल्म 'भगवंत केसरी', कन्नड़ फिल्म 'घोस्ट' भी 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
जबकि 20 अक्तूबर को तेलुगू फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' और कन्नड़ की 'एसएसई साईड बी' रिलीज हो रही है। ऐसे में इन दोनों डेट्स को एक साथ कई फिल्में क्लैश होंगी। अब देखना ये होगा कि किस फिल्म पर दर्शक कितना प्यार लुटाता है। वैसे तलपती विजय साउथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के इतने बड़े नाम हैं कि उनकी फिल्में आने का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। हाथों-हाथों उनकी फिल्मों के टिकट बिक जाते हैं। लेकिन इस बार क्या होगा देखना यह है।
Updated on:
20 Sept 2023 03:15 pm
Published on:
20 Sept 2023 03:14 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
