8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस एक्ट्रेस ने राजेश खन्ना को कर दिया था शादी से इन्कार, मगर क्यों?

हिंदी फ़िल्म जगत की एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू और राजेश खन्ना एक ज़माने में दोनों ही एक दूसरे से बेहद ज़्यादा प्यार किया करते थे।ऐसा क्या हुआ कि राजेश खन्ना को शादी के लिए कर दिया था इनकार

2 min read
Google source verification
rajesh_khanna.jpg

हिन्दी फ़िल्म जगत की लव स्टोरी भी बेहद आम लव स्टोरी से बेहद अलग होती हैं। फ़िल्मी पर्दे पर एक प्रेमी अपनी प्रेमिका के लिए ज़माने से लड़ जाता हैं। लेकिन क्या यह रियल लाइफ़ में भी होता हैं। साथ ही उनकी ख़्वाहिश के लिए अपना सब कुछ कुरबान कर देता है वो ना सिर्फ़ उनको चाहता है बल्कि उनकी चाहतों को भी समझता हैं। इसलिए हम उन्हें हीरो कहते हैं। लेकिन क्या रियल लाइफ़ में भी ऐसा होता हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू और राजेश खन्ना की लव स्टोरी भी कुछ ऐसी ही हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री अंजू 70-80 के दशक में कई मशहूर फ़िल्मों में काम किया हैं। कहा यह भी चाहता है कि उस वक़्त सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ अंजू का अफेयर था। राजेश खन्ना की बात करें तो वाह रोमांटिक हीरो के तौर पर लोगों के दिल पर राज किया करते थे। राजेश खन्ना और अंजू रिलेशनशिप में थे और दोनों एक दूसरे से प्यार भी किया करते थे लेकिन जब राजेश खन्ना ने अंजू के सामने शादी का प्रस्ताव रखा उस वक़्त अंजू ने शादी करने से साफ़ मना कर दिया।

मगर सवाल ये उठता है कि जब दोनों कपल एक दूसरे से प्यार करते थे तो अंजू ने राजेश खन्ना को शादी के लिए मना क्यों कर दिया?
बात 1966 की करें तो अंजू महेंद्रू एक ही स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस थी। वो अपनी करियर को आगे बढ़ाने के लिए स्ट्रगल कर रही थी। राजेश खन्ना और अंजू दोनों ही एक दूसरे से काफ़ी प्यार करते थे। यहां तक कि अंजू राजेश खन्ना की हर एक बात को मान लेती थी। शायद यही वजह है कि राजेश खन्ना अंजू से बहुत ज़्यादा प्यार किया करते थे।

अंजू की माँ की बात करें तो है जो कि बाद ही राजेश खन्ना को काफ़ी पसंद किया करती थी। हुआ चाहती थी की अंजू राजस्थानः से शादी कर ले। राजेश खन्ना भी अंजू से शादी करना चाहते थे। कहा यह भी जाता है कि दोनों लिविंग रिलेशनशिप में रहते थे। लेकिन जब राजेश खन्ना ने अंजू को शादी के लिए प्रपोज़ किया तो अंजू ने इससे साफ़ मना कर दिया था।

अंजू राजेश खन्ना से प्यार तो करती थी लेकिन रिलेशनशिप में नहीं जाना चाहती थी। इसके पीछे राजेश खन्ना का व्यवहार था। इस बात को अंजू ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि राजेश बेहद मूडी और ग़ुस्सैल थे। साथ ही वह काफ़ी ज़्यादा नाराज़ हो जाते थे इस चीज़ को लेकर अंजू काफ़ी डरती थी।

राजेश खन्ना हर एक बात पर अंजू को टोका करते थे जैसे कि अंजु कभी शॉर्ट्स पहन लेती थी तो राजेश खन्ना उन्हें साड़ी पहनने को कहा करते थे। यहाँ तक कि वह उन्हें काम भी नहीं करने देते थे इन सब चीज़ों को देखते हुए अंजू ने राजेश खन्ना को शादी करने के लिए मना किया था। 1971 में राजेश खन्ना ने अंजू को शादी के लिए प्रपोज़ किया था जिसके बाद अंजू ने साफ़ मना कर दिया था।

आपको बता दें कि अंजु से ब्रेकअप के बाद ही राजेश खन्ना ने शादी करने का फ़ैसला किया और 1973 में डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली थी।

यह भी पढ़े- Sara Ali Khan अपने मामा से करना चाहती थीं शादी, बेटी की बात सुन सैफ़ अली ख़ान हुए हैरान