25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड में दी सुपरहिट फिल्में, कभी मुंबई में सब-इंस्पेक्टर हुआ करते थे राजकुमार

बॉलीवुड में दी सुपरहिट फिल्में, कभी मंबई में सब-इंस्पेक्टर हुआ करते थे राजकुमार
2 min read
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Jul 03, 2018

RAJKUMAR

RAJKUMAR

बॉलीवुड के लेजेंड्री अभिनेता राजकुमार की आज पुण्यतिथि है। उनका निधन गले के कैंसर के कारण 3 जुलाई, 1996 में हो गया था। वह आज नहीं हैं लेकिन उनके डायलॉग्स, स्टाइल और एक्टिंग लोगों के जहन में जिंदा हैं। इनका असली नाम कुलभूषण पंडित है। लोग उन्हें प्यार से 'जानी' कहकर पुकारते थे। हलांकि राजकुमार का जन्म पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 8 अक्टूबर 1929 को हुआ था। राजकुमार हिंदी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता हैं।

फिल्म रंगीली से की थी कॅरियर की शुरुआत-

राजकुमार ने अपने कॅरियर में कई फिल्में की थी। साल 1940 में वह मुंबई आ गए थे। इसके बाद उनका फिल्मी कॅरियर आगे चल पड़ा था। उन्होंने बॉलीवुड में अपने कॅरियर की शुरुआत फिल्म 'रंगीली' से की। इसके बाद 'आबशार', 'घमंड' आदि कई फिल्में आईं। बता दें कि इससे पहले वह मुंबई के माहिम थाने में सब-इंस्पेक्टर थे।

Bhabhiji Ghar Par Hain' की शूटिंग वीडियो आई सामने, तिवारी जी को पड़े पुलिस के डंडे!

कई हिट फिल्में दी-

राजकुमार ने अपने फिल्मी कॅरियर में कई हिट फिल्में की हैं। जैसे 'तिरंगा', 'मरते दम तक', 'पाकीजा', 'हीर रांझा' आदि। उन्होंने फिल्म 'मदर इंडिया' में अभिनेत्री नरगिस के साथ भी काम किया था। बता दें कि राजकुमार ने फिल्म में नरगिस के पति शामू का किरादर निभाया था। उनकी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में काफी धमाल भी मचाया था। हालांकि उनका कहना था कि 'उनकी फिल्में एक वक्त पर बिल्कुल भी नहीं चलती थी। उन्होंने अपने सेक्रेटरी से कहा कि पिक्चर चले या ना चले, लेकिन वह फेल नहीं होे रहे हैं।'

राजकुमार ने फ्लाइट अटेंडेंट से की थी शादी-

गौरतलब है कि राजकुमार ने जेनिफर नाम की एक महिला से शादी की थी। हलांकि वह एक फ्लाइट अटेंडेट थीं। कुछ समय के बाद ही जेनिफर ने अपना नाम बदलकर गायत्री रख लिया था। राजकुमार के दो बेटे पुरु, पाणिनी राजकुमार और बेटी वास्तविकता राजकुमार हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग