
'गदर 2' फिल्म का पहला लुक जारी होने के बाद से ही बड़े पैमाने पर फैंस के बीच हलचल पैदा हो गई है। पहली फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' के 22 साल बाद आखिरकार सनी और अमीषा दूसरी किस्त के लिए साथ आए हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी।
'गदर: एक प्रेम कथा' को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था। गदर के दूसरे पार्ट को पाकिस्तान में बैन किया जाएगा कि नहीं, यह तो आने वाला समय बताएगा। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि पाकिस्तान ने बेइज्जती के डर से भारत की ये दस फिल्में बैन कर दी।
गदर
भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के दौर की कहानी को दिखाती इस मूवी को भी पाकिस्तान ने बैन कर दिया था। फिल्म में तारा सिंह एक मुस्लिम लड़की सकीना से शादी कर लेता है और बाद में उसे लेने के लिए पाकिस्तान जाकर वहां की फौज के छक्के छुड़ाता है। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल ने काम किया है।
हैदर
पाकिस्तान ने हैदर पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। दरअसल, इस मूवी में कश्मीर विद्रोह को दिखाया गया है, जो पाकिस्तान के लिए बेहद संवेदनशील मुद्दा है। फिल्म में शाहिद कपूर, तब्बू, केके मेनन और श्रद्धा कपूर ने काम किया है।
एजेंट विनोद
इस फिल्म में पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी आईएसआई के बारे में दिखाया गया था, जिसके चलते उसने फिल्म को बैन कर दिया था। फिल्म में सैफ अली खान, करीना कपूर, प्रेम चोपड़ा और गुलशन ग्रोवर ने काम किया है।
एक था टाइगर
इस फिल्म को पाकिस्तान ने बैन कर दिया था। इस मूवी में पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी आईएसआई के कारनामों को उजागर किया गया था। फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ, रणवीर शौरी, गिरीश कर्नाड ने काम किया है।
बार्डर
इस फिल्म को भी पाकिस्तान ने बैन कर दिया था। यह फिल्म 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के बैकग्राउंड पर बनी थी। फिल्म में बताया गया है कि भारतीय सेना के 120 जवानों ने कैसे पाकिस्तानी फौज के 2 हजार सैनिकों को धूल चटा दी थी। मूवी में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना और जैकी श्रॉफ थे।
मुल्क
पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को अपने देश में रिलीज होने से पहले ही बैन कर दिया था। फिल्म में एक मुस्लिम परिवार की कहानी को दिखाया गया है, जिसे आतंकवादी होने के शक में गिरफ्तार कर लिया जाता है। फिल्म बनारस की पृष्ठभूमि पर आधारित है जिसमें ऋषि कपूर एडवोकेट मुराद अली मोहम्मद और तापसी पन्नू एडवोकेट आरती के रोल में हैं।
राजी
ये फिल्म रिलीज होने के बाद खूब हिट हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 100 करोड़ रुपयों की कमाई की। इस फिल्म को भी पाकिस्तान में बैन कर दिया गया। पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड का कहना था कि इस फिल्म में कई विवादित कंटेंट हैं, जिनमें पाकिस्तान की नकारात्मक छवि को दिखाया गया है। मूवी में दिखाया गया है कि आलिया को जासूस बनाकर पाकिस्तान भेजा जाता है। जहां से वह भारत को खुफिया जानकारी देती है। फिल्म में आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं।
फैंटम
ये फिल्म भी साल 2015 में रिलीज की गई थी। फिल्म पाकिस्तानी आतंकवादी और मुंबई हमलों के आतंकी हाफिज सईद के ऊपर आधारित है। इस फिल्म को भी पाकिस्तान में बैन किया जा चुका है। मूवी में सैफ अली खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं।
नाम शबाना
साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म ने खूब लोकप्रियता हासिल की थी। इस फिल्म में तापसी ने एक बॉक्सर और अंडरकवर एजेंट का रोल निभाया है। इस फिल्म में तापसी पन्नू, अक्षय कुमार और मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में हैं। इस मूवी को भी पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने बैन कर दिया था।
बेबी
ये फिल्म भी साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई। फिल्म 'बेबी' में एक खूंखार आतंकी को पकड़ने के मिशन पर निकले एक भारतीय जासूस की कहानी को दिखाया गया है। इस मूवी को भी पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने रिलीज होने से पहले ही बैन कर दिया था। बेबी फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं।
लाहौर
पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म के कुछ डायलॉग्स और सीन पर आपत्ति जताते हुए इसे बैन कर दिया था। फिल्म में श्रद्धा दास, फारुक शेख और नफीसा अली ने काम किया था।
अटैक ऑफ 26/11
पाकिस्तान के आतंकवादी और जैश-ए-मोहम्मद के सरगना हाफिज सईद द्वारा 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में कराए गए आतंकी हमले पर बेस्ड इस फिल्म को पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने बैन कर दिया था। फिल्म में नाना पाटेकर ने लीड रोल प्ले किया था।
Published on:
12 Jul 2023 04:10 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
