बॉलीवुड

Banned Movies: रिलीज से पहले ही बैन हो गई थीं ये 5 फिल्में, OTT की वजह से दुनिया जान पाई सच्चाई, वरना…

Movies Banned In India Watch On OTT: विवादों के चलते बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में है जिन पर बैन लग चुका है। कुछ फिल्मों पर बैन हटा दिया गया। अगर आप भी इन फिल्मों को देखना चाहते हैं तो आइए जानते हैं किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं।

2 min read
Sep 29, 2023

भारत में बनी ऐसी कई फिल्में हैं, जो आज तक सिनेमाघरों में रिलीज नहीं की गई। हालांकि यह सभी फिल्में अलग-अलग प्लेटफार्म पर मौजूद हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फिल्मों के बारे में-

लिपस्टिक अंडर माई बुरका
यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म में महिलाओं की इच्छा संबंधी चीजों के बारे में दिखाया गया था। हालांकि, इसमें कुछ सेक्सुअल सीन होने के कारण बैन लगाया गया था। इस फिल्म को अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

फिराक
यह साल 2008 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में गुजरात में साल 2002 में हुई हिंसा पर बनाया गया था, जिसमें दिखाया था कि वहां के लोग इस हिंसा के बाद अपनी लाइफ को किस तरह से पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह मुख्य किरदार में नजर आए। फिराक को जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

ब्लैक फ्राइडे
यह फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म हुसैन जयदीप की किताब पर आधारित है। इस फिल्म में मुंबई ब्लास्ट होने से पहले,उसकी प्लानिंग को लेकर दिखाया गया था। हालांकि इस फिल्म पर बाद में बैन हटा दिया गया था। इसे आप डिज्नी हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

बैंडिट क्वीन
यह फिल्म फूलन देवी के जीवन पर आधारित है, जिसका नाम बैंडिट क्वीन रखा गया। फिल्म साल 1994 में बनी थी, जिसे रिलीज से पहले विवाद के चलते बैन कर दिया गया था। हालांकि, बाद में हाईकोर्ट के आदेश पर यह बैन हटा दिया गया था। इस फिल्म को अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

परजानिया- हॉटस्टार
गुजरात दंगों के दौरान गुम होने वाले एक लड़के की कहानी पर आधारित इस फिल्म को भी कई तरह के विरोध का सामना करना पड़ा था। इसकी वजह से सेंसर बोर्ड ने फिल्म को प्रतिबंधित कर दिया था। बाद में इसे डिजिटल व्यूअरशिप की मंजूरी मिलने के बाद यह भारत में हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

Published on:
29 Sept 2023 02:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर