4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुमनामी की जिंदगी जी रहीं इस एक्ट्रेस ने दी तब्बू को जन्मदिन की बधाई

फरहा ने कई बड़ी फिल्में की फरहा नांज तब्बू की बड़ी है फरहा ने अपने करियर की शुरुआत 'फासले' फिल्म से की

2 min read
Google source verification
farah-1.jpeg

नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जो शोहरत की बुलंदियों पर तो पहुंच गए लेकिन इसके बाद भी हर किसी से दूर हो गुमनामी की जिंदगी जीने को मजबूर हैं। कुछ तो ऐसे हैं जिन्होनें अभी तक शादी नहीं की। और कुछ सितारे ऐसे है जो बॉलीवुड की चंकाचौध से पूरी तरह से दूर हो चुके है। उन्हीं सितारों में अभिनेत्री तब्बू के साथ फरहा नाज का नाम शामिल है। तब्बू ने हाल ही में अपना 48वां जन्मदिन मनाया। जहां पर उनके हर करीबी दोस्तों ने जन्मदिन की बधाई दी। इन्हीं बधाइयों में से एक खास बधाई संदेश तब्बू को मिला। जो काफी चौका देने वाला था वो कोई और नही उनकी खुद की बड़ी बहन फरहा खान का था।
तब्बू की बड़ी बहन का नाम फरहा नाज है। फरहा नांज एक समय बॉलीवुड खी खास अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार थी। फरहा ने सिनेमाजगत में बीस साल तक काम किया। लेकिन साल 2005 के बाद से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं और आज वो गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। फरहा ने अपनी छोटी बहन तब्बू के साथ बचपन की एक तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की। इस तस्वीर में फरहा और तब्बू दोनों बहुत छोटे हैं। दोनों ने फूलों की माला गले में पहनी हुई है।
इस तस्वीर को फरहा ने साझा करते हुए लिखा- 'जन्मदिन की ढेर सारी शुभकानाएं मेरी बहन।'

फरहा ने अपने करियर की शुरुआत 'फासले' फिल्म से की थी। इस फिल्म में फरहा के अपोजिट महेंद्र कपूर के बेटे रोहन कपूर थे। हालांकि यह फिल्म ज्यादा नही चली थी।
इसके बाद फरहा को कई बड़ी फिल्मों के ऑफर्स मिले। इन फिल्मों में 'नसीब अपना अपना', 'मरते दम तक', 'ईमादार', 'घर घर की कहानी', 'हमारी खानदान', 'बाप नंबरी दस नंबरी', 'मुकाबला'' शामिल हैं। अपनी खूबसूरती और अदाकारी से बॉलीवुड पर राज करने वाली फराह नाज ने अपने करियर में दीं। करियर में सफल होने के बाद फराह ने बिंदू दारा सिंह से शादी कर ली।
दोनों की शादी ज्यादा वक्त तक नहीं चल सकी। दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद साल 2003 में फराह ने टीवी अभिनेता सुमीत सहगल से शादी कर ली। फिलहाल फरहा फिल्म इंडस्ट्री से दूर खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। फराह की आखिरी रिलीज फिल्म 'शिखर' थी जो साल 2005 में रिलीज हुई थी।