11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिग बॉस की कंटेस्टेंट बनकर छा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, क्या अंकिता लोखंडे बनेंगी BB 17 की विनर?

Female Contestants Won Bigg Boss Trophy: सलमान खान के रियलिटी शो Bigg Boss 17 की ट्रॉफी के लिए अंकिता लोखंडे का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसके पहले भी बिग बॉस में कई महिलाओं ने बाजी मारी है। आइए आपको बताते हैं कि इस शो में किस-किस फीमेल कंटेस्टेंट ने ट्रॉफी अपने नाम की है।

2 min read
Google source verification

image

Prateek Pandey

Jan 13, 2024

bigg_boss_female_contestents.jpg

सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इन दिनों खूब लाइमलाइट बटोर रहा है। इस शो का ग्रैंड फिनाले चंद दिनों में होने वाला है। यानी सीजन 17 का विनर जल्द ही सबके सामने होगा।


अंतिम पड़ाव में चल रहे इस शो में अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारूकी के बीच जबरदस्त टक्कर का माहौल है। दावा किया जा रहा है कि इन तीनों में से कोई एक विनर बन सकता है। अंकिता लोखंडे एक टीवी अभिनेत्री हैं और सालों से फैंस को एंटरटेन कर रही हैं। कई टीवी स्टार्स अंकिता का समर्थन कर रहे हैं जिससे उनके जीतने के चांसेस भी बढ़ रहे हैं।

इस बीच उन अभिनेत्रियों की चर्चा हो भी रही है जिन्होंने पूर्व में इस शो में जीत हासिल की है। आइए जानते हैं उन फीमेल कंटेस्टेंट्स के बारे में जिन्होंने इस शो की ट्रॉफी अपने नाम की है।

तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash)
तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 16 की विनर रही हैं। शो में तेजस्वी प्रकाश को प्रतीक सहजपाल से कांटे की टक्कर मिली। शो के हर कंटेस्टेंट को लगता था कि प्रतीक ट्रॉफी जीतेंगे लेकिन तेजस्वी प्रकाश ने ट्रॉफी जीतकर सबको हैरान कर दिया।


रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik)
रुबीन दिलैक ने बिग बॉस 14 की ट्रॉफी अपने नाम किया है। शो में रुबीना का धाकड़ अंदाज हर किसी को पसंद आया। इस सीजन में रुबीना को क्वीन का टैग मिला था। रुबीना ने राहुल वैद्या के साथ मुकाबला किया और फिनाले में जीत हासिल की।

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar)
इस लिस्ट में दीपिका कक्कड़ भी शामिल हैं जिन्होंने बिग बॉस 12 में विजेता बन चर्चा में रहीं। फिनाले में दीपिका ने श्रीसंत को पीछे छोड़कर जीत हासिल की। दीपिका कक्कड़ ने शो में अपनी साहसिक प्रस्तुति के लिए सराहना प्राप्त की।

शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde)
शिल्पा शिंदे बिग बॉस 11 की विनर हैं। शिल्पा को इस खेल में टीवी क्वीन हिना खान से कड़ी टक्कर मिली। इस सीजन में उन्होंने टीवी क्वीन हिना खान के साथ मुकाबला किया, और आखिरकार उन्होंने जीत हासिल की जिसने सभी को चौंका दिया।


गौहर खान (Gauahar Khan)
बिग बॉस 7 की धाकड़ कंटेस्टेंट्स रहीं गौहर खान शो ने शो में धूम मचाई और ट्रॉफी जीती। अभी भी गौहर भी हर सीजन के कंटेस्टेंट्स पर अपनी राय देने में पीछे नहीं रहतीं।

उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia)
बिग बॉस 5 में उर्वशी ढोलकियां नजर आई थीं। उन्होंने अपने दमदार खेल से इस सीजन की ट्रॉफी को अपने नाम किया। हालांकि अब वे अब बिग बॉस से दूर हैं लेकिन एक्टिंग में काम दिखा रही हैं।

जूही परमार (Juhi Parmar)
सुपरहिट टीवी एक्ट्रेस जूही परमार ने बिग बॉस के 5वें सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की थी। जूही के खेल को सीजन में पसंद किया गया था। शो में जूही को अपनी धाकड़ आवाज के लिए जानी गईं ।


श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari)
बात करते हैं बिग बॉस के पहले फीमेल कंटेस्टेंट की जो सीजन 4 की विनर थीं। यह खिताब जीता था श्वेता तिवारी ने। इस शो में श्वेता के जबरदस्त अंदाज ने हर किसी का दिल जीत लिया था।