8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांवले रंग के कारण किसी को कहा जाता था काली बिल्ली, तो किसी को नही मिलती थी फिल्में, ये बॉलीवुड सेलेब्स हुए हैं Racisim का शिकार

आम लोगों की तरह ही बॉलीवुड के सेलेब्स भी अपने कलर के कारण रेसिजम को झेल चुके हैं। कुछ ने अपने बचपन में तो कुछ ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद अपने स्किन कलर के कारण काफी ताने सुने है। आइए जानते हैं उनसे सेलेब्स के बारे में जिनको डस्की रंग होने के कारण कई तरह के ताने सुनने पड़े है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shalu Saini

•

Updated: 1 Sep 2021, 1:13 PM IST

dusky-celebs.jpg

तुम काली हो तुम से कौन शादी करेगा, अरे अरे वह देखो काली कहां जा रही है, सुनो तुम गोरा होने के लिए कुछ करते क्यों नहीं। अक्सर हमने किसी ना किसी को ये बोलते हुए सुना ही है। आज भी हम उस समाज का हिस्सा है जहां लोगों की खूबसूरती को उनके रंग के हिसाब से मापा जाता हैं। वहीं आज भी जिनका रंग सांवला होता है उन्हें रेसिजम झेलना पड़ता है। आम लोगों की तरह ही बॉलीवुड के सेलेब्स भी अपने कलर के कारण रेसिजम को झेल चुके हैं। कुछ ने अपने बचपन में तो कुछ ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद अपने स्किन कलर के कारण काफी ताने सुने है। आइए जानते हैं उनसे सेलेब्स के बारे में जिनको डस्की रंग होने के कारण कई तरह के ताने सुनने पड़े है।

प्रियंका चोपड़ा

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का। प्रियंका चोपड़ा ना सिर्फ बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं बल्कि इन्होंने हॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया है। एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपने सांवले कलर होने के कारण झेले रेसिजम को लेकर खुलकर बात रखी थी। प्रियंका ने बताया था कि उन्हें लोग काली कहकर बुलाते थे। वही उनसे यह भी कहा जाता था कि उनके कलर के कारण उनकी शादी नहीं हो पाएगी। वही स्कूल में भी उन्हें ब्राउनी कह के बुलाया जाता था, जिस वजह से उन्हें अपना स्कूल भी छोड़ना पड़ा था। लोगों द्वारा किए गए इस अपमान की बात भी प्रियंका चोपड़ा ने कभी हार नहीं मानी और वह अपने सपनों को पूरा करने में लगी रही।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी

इस लिस्ट में दूसरा नाम है बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बॉलीवुड में छोटे छोटे रोल के जरिए कदम रखा था, लेकिन आज वे इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्टिंग का हर कोई दीवाना है और इनकी फिल्में देखना लोग काफी पसंद करते हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी का भी कलर सांवला है, जिसके कारण उन्हें भी रेसिजम का शिकार होना पड़ा। एक इंटरव्यू के दौरान नवाजुद्दीन ने बताया था कि कई टीवी शोज और फिल्मों से वह सिर्फ इसलिए निकाले गए क्योंकि उनका कलर साफ नहीं था और वह डार्क कॉम्प्लेक्शन के व्यक्ति थे। वही इस कांप्लेक्शन के साथ ही नवाज़ुद्दीन सिद्धकी आज लोगों के दिलों पर राज करते हैं, इतना ही नहीं उनके खाते में नेशनल अवार्ड तक शामिल है।

शिल्पा शेट्टी

अपनी अदाओं से यूपी बिहार लूटने वाली शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड का जाना माना नाम है। शिल्पा शेट्टी के ड्रेसिंग सेंस, उनकी अदाएं और उनके ठमकों का हर कोई दीवाना है। शिल्पा शेट्टी की सुंदरता देखते ही बनती है, लेकिन शिल्पा शेट्टी भी अपने डार्क कलर को लेकर रेसिजम का शिकार हो चुकी है। शिल्पा शेट्टी ने साल 2007 में रियलिटी टीवी शो बिग ब्रदर में हिस्सा लिया था, जहां उनके एक्सेंट को लेकर उनका काफी मजाक बनाया गया था। इसके साथ ही उनके कलर को लेकर भी उनका मजाक बनाया गया है।

बिपाशा बसु

बी टाउन की बोल्ड और हॉट एक्ट्रेसेस में शामिल बिपाशा बसु भी अपने कलर को लेकर रेसिजम का शिकार हो चुकी है। बी टाउन की इस बॉलीवुड हसीना को एक बार उनके सांवले रंग के कारण काली बिल्ली भी कहा गया था और यह किसी और ने नहीं बल्कि करीना कपूर ने कहा था, जिसके बाद इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था। वही बचपन में भी बिपाशा बासु को उनके स्कूल में लेडी गुंडा कहकर बुलाया जाता था क्योंकि वह सांवले रंग की थी और उनकी हाइट भी छोटी थी और इस बात को खुद बिपाशा बासु ने एक इंटरव्यू के दौरान स्वीकार किया था।

फ्रेडा पिंटू

फ्रेडा पिंटू को भी अपने मॉडलिंग टाइम के दौरान डस्की कांप्लेक्शन को लेकर कई ताने सुनने को मिले थे। इसके साथ ही फ्रेंडा ने बॉलीवुड पर वाइट स्किन एक्टर्स से ओबसेस्ड होने का इल्जाम भी लगाया था। वहीं उनके कलर के कारण फ्रेडा को कई फिल्मों से भी रिजेक्ट कर दिया गया था।

धनुष

साउथ इंडिया और बॉलीवुड के जाने-माने नाम और फेमस एक्टर रजनीकांत के दामाद धनुष भी डस्की स्किन टोन को लेकर रेसिजम का शिकार हो चुके हैं। वही रांझणा में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले धनुष को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान आनंद एल रॉय ने बताया था कि इस फिल्म में धनुष की कास्टिंग को लेकर उनसे कहा गया था कि हीरो का गुड लुकिंग और गोरा होना जरूरी है, क्योंकि आज के दर्शक को यही चाहिए।