8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपिका पादुकोण से लेकर आमिर खान तक रहे प्रोफेशनल प्लेयर्स, एक्टर ना होते तो खेल से करते देश का नाम रोशन

यह बात बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि इंडस्ट्री में राज करने वाले कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं, जो स्कूल और कॉलेज में बेहतरीन खिलाड़ी भी रहे हैं।
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 23 Jul 2021, 9:22 AM IST

Bollywood stars professional players

Bollywood stars professional players

नई दिल्ली। बॉलीवुड की रंगीन दुनिया में आकर हर स्टार्स ने अपने-अपने अभिनय से एक अलग पहचान बनाई है। और अपनी मंजिल पर पंहुचकर एक खास मुकाम हासिल किया है। फिल्म में काम करने वाले इन स्टार्स के बीच कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जो स्कूल और कॉलेज के समय में आला दर्जे के खिलाड़ी रहे हैं। यदि ये लोग एक्टिंग की दुनियां में कदम ना रखते, तो आज खेल के मैदान से देश का नाम रोशन कर रहे होते। चलिए आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में जो खेल के रहे हैं पक्के खिलाड़ी।

दीपिका पादुकोण

खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण का जिनको खेलों के प्रति लगाव विरासत में मिला है। दीपिका के पापा प्रकाश पादुकोण के बारे में कौन नही जानता वो नेशनल लेवल के बैंडमिंटन चैम्पियन हैं, इसलिए दीपिका भी अपने पिता के समान ही नेशनल लेवल की बैंडमिंटन खिलाड़ी रही हैं। मॉडलिंग में आने से पहले दीपिका ने कई बैंडमिंटन प्रतियोगिताएं जीती हैं।

शाहरुख खान

फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में हॉकी कोच के रोल में दिखे बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का खेलों के प्रति इतना लगाव है कि वो इसी के चलते आईपीएल में ‘कोलकाता नाइट राइडर्स’ क्रिकेट टीम के मालिक हैं। शाहरुख स्कूल और कॉलेज के दिनो में क्रिकेट और हॉकी टीम के बेहतरीन खिलाड़ी था जिसकी वे कप्तानी कर चुके हैं।

रणबीर कपूर

बॉलीवुड के स्टार रणबीर कपूर को अक्सर ‘फुटबॉल’ खेलते हुए हर किसी ने देखा ही होगा। बले ही वो राष्ट्रीय टीम के लिए मैच ना खेले पाए हों, लेकिन वह अक्सर सेलीब्रिटी फुटबॉल मैच में खेलते हुए दिखते हैं। इसके अलावा वह मुंबई सिटी एफसी फुटबॉल टीम के को-ओनर भी हैं।

आमिर खान

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने बॉलीवुड में जितना शानदार प्रदर्शन करके अपनी एक खास छवि बनाई है उतना ही वो खेल के मैदान में शानदार ‘टेनिस प्लेयर’ भी थे। जी हां, आमिर राज्य स्तर के टेनिस प्लेयर रहे हैं। आमिर खान ने अपने स्कूल की टेनिस टीम कप्तानी की है और कई मौकों पर राज्य की टीम का हिस्सा भी रहें हैं। यहां तक कि आमिर रोजर फेडरर के साथ भी एक एग्ज़ीबिशन मैच खेल चुके हैं।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार का खेल के प्रति लगाव फिल्मों में भी देखने को मिलता है। और किस्मत भी ऐसी की वो आज खिलाड़ी नाम की फिल्मों से हिट होकर खिलाड़ी कुमार के नाम से जाने जाते हैं। अक्षय अव्वल दर्जे के मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी हैं। उन्होने ताइक्वाडों में ब्लैक बैल्ट हासिल की हुई है। एक्टर बनने से पहले अक्षय लोगों को मार्शल आर्ट्स सिखाते थे।

जॉन अब्राहम

बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम एक फुटबॉल प्लेयर रहे है। उन्होंने अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में फ़ुटबॉल में भारत-ए का प्रतिनिधित्व किया है। वह सेंटर-फ़ॉरवर्ड प्लेयर रहे हैं। जॉन अब नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी फुटबॉल टीम के सह-मालिक भी हैं।

राहुल बोस

राहुल बोस बॉलीवुड के एक अच्छे कलाकार होने के साथ शानदार रग्बी प्लेयर हैं। लगभग एक दशक तक राहुल बोस प्रोफेशनल रग्बी प्लेयर रहे हैं। साल 2008 में टीम से सन्यास लेने से पहले वे 8 साल तक एशियाई संघ रग्बी चैंपियनशिप में भी हिस्सा लेते रहे हैं।

नीतू चंद्रा

गरम मसाला’ स्टार नीतू चंद्रा भले ही एक्टिंग में खास कमाल ना दिखा पाई हों, लेकिन खेल के क्षेत्र में नीतू चंद्रा ने एक अलग जगह बनाई है। नीतू ताइक्वांडो चैंपियन हैं। राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में 5 बार गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं और कई इंटरनेशनल लेवल की प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं।