2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tiger 3 Box Office Collection Day 30: ‘टाइगर-3’ ने किया करोड़ों का वार, सलमान की फिल्म ने मचाया आतंक

Tiger 3 Box Office Collection Day 30: सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 के सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर 30 दिन पूरे कर अपना जलवा कायम रखा है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dec 12, 2023

tiger_3_box_office_collection_day_30.jpg

फिल्म टाइगर 3 के सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर 30 दिन पूरे कर अपना जलवा कायम रखा

Tiger 3 Box Office Collection Day 30: 'टाइगर 3' को रिलीज हुए 30 दिन हो गए हैं। थिएटर्स में फैंस कम आ रहे हैं पर टिकट सस्ती मिलने की वजह से फैंस सलमान खान की फिल्म को मिस करना अभी तक नहीं भूले हैं। माना जा रहा था कि फिल्म जल्द बॉक्स ऑफिस से हट जाएगी, ऐसा नहीं हुआ है। फिल्म हर दिन कम पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। अब Sacnilk की रिपोर्ट जो बॉक्स ऑफिस के आंकड़ो का हिसाब-किताब बताती है उसके अनुसार सोमवार को 'टाइगर 3' ने धमाकेदार कमाई की है।

'टाइगर 3' ने दिखाया 30वें दिन कमाई का जलवा
Sacnilk और reviewbyparivartan.com के जो टाइगर 3 को लेकर आंकड़े हैं वे एक दम साफ हैं। उनसे पता चल रहा है कि टाइगर 3 दिन पर दिन एक रिकॉर्ड बनाती जा रही है। Sacnilk ने अर्ली ट्रेड के आंकड़े देते हुए बताया है कि सलमान खान की 'टाइगर 3' ने रिलीज के 30वें दिन भौकाल कलेक्शन कर दिया है। 'टाइगर 3' ने मंडे को यानी 30 वें दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सभी भाषाओं में लगभग 0.30 करोड़ किया है।
टाइगर 3 ने वर्ल्डवाइड रूप से ₹465.42 करोड़ से ज्यादा की रकम कमाई है, जिसमें भारत में ₹344.87 करोड़ और विदेशी बाजारों में ₹120.55 करोड़ से ज्यादा की कमाई शामिल हैं। फिल्म की सफलताइंडियन बॉक्स ऑफिस से बाहर तक फैली है, जिससे यह एक वैश्विक घटना बन गई है। मिश्रित से सकारात्मक समीक्षा के बावजूद, टाइगर 3 2023 की छठी सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म और साल की चौथी सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म के रूप में सामने आई है।


यह भी पढ़ें: रिकॉर्ड तोड़ते-तोड़ते अचानक से धम्म हुई ‘एनिमल, 11वें दिन की सबसे कम कमाई

Story Loader