2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tiger 3 Box Office: सलमान खान का भौकाल नहीं आया काम! 300 करोड़ कमाने में ही छूटे ‘टाइगर 3’ के पसीने

Tiger 3 Box Office Day 16: सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी की फिल्म 'टाइगर 3' ने अब तक इंडियान बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का भी आंकड़ा नहीं छुआ है। जानें सलमान खान का स्टारडम कैसे हुआ फेल...

2 min read
Google source verification

image

Krishna Pandey

Nov 28, 2023

tiger_3_salman_khan.jpg

रिलीज के बाद पहले दिन ही टाइगर 3 ने 44 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया।

Tiger 3 Box Office Day 16: दीवाली पर रिलीज हुई सलमान खान की टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की। उसके बाद सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 के लिए बिजनेस करना मुश्किल होता जा रहा है। फिल्म को रिलीज हुए अभी दो हफ्ते ही हुए है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर हालत पतली होती जा रही है। जबकि मुकाबले में कोई दूसरी बड़ी फिल्म भी नहीं है।

फिल्म को फेस्टिवल की लंबी छुट्टी का फायदा मिला। रिलीज के बाद पहले दिन ही टाइगर 3 ने 44 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया। वहीं अब फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें: kulhad Pizza कपल वायरल वीडियो मामले में बड़ा खुलासा, फेक नहीं थी Private Video; खुद सहज अरोड़ा ने कबूला सच

ओपनिंग के बाद बिगड़ा खेल, सलमान का जलवा हुआ कम
टाइगर 3 दूसरे दिन ये कलेक्शन बढ़कर 60 करोड़ के करीब पहुंच गया। तीसरे दिन भी फिल्म ने 44 करोड़ के आसपास बिजनेस किया। इसके बाद से फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

300 करोड़ क्लब में एंट्री हुई मुश्किल
टाइगर 3 के पिछले वीकेंड पर किए गए बिजनेस की बात करें तो फिल्म ने शुक्रवार (24 नवंबर) को 3.55 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, शनिवार (25 नवंबर) को बिजनेस 5.30 करोड़ रहा, जबकि रविवार को फिल्म ने थोड़ा आगे बढ़कर 6.70 करोड़ इकट्ठा कर लिए। सलमान खान की फिल्म को 300 करोड़ क्लब में जगह बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

16 दिनों में किया कितना बिजनेस ?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का बिजनेस एक बार नीचे आ गया। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 27 नवंबर को देशभर में 2.60 करोड़ कमाए। इसके साथ ही टाइगर 3 ने रिलीज के 16 दिनों में 273.80 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है।

'टाइगर 3' को अपना बोरिया-बिस्तरा समेटना पड़ सकता है
फिल्म एनालिटिक्स की मानें तो अब 'टाइगर 3' के पास केवल 30 नवंबर तक का वक्त है क्योंकि 1 दिसंबर से रणबीर कपूर अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'एनिमल' के अलावा विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' रिलीज होने के बाद 'टाइगर 3' को अपना बोरिया-बिस्तरा समेटना पड़ सकता है।

Story Loader