11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बागी 2 का पहला गाना रिलीज, पंजाबी गाने पर टाइगर-दिशा का भांगड़ा

इस गाने में टाइगर ने अपने बेहतरीन डांस मूव्ज दिखाए हैं

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Mar 01, 2018

Tiger and Disha Patani

Tiger and Disha Patani

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ और अभिनेत्री दिशा पटानी आने वाली फिल्म बागी-2 में भांगड़ा करते नजर आयेंगे। दरअसल 'बागी 2' का यह पहला गाना है, जिसे होली के मौके पर रिलीज किया गया है। साजिद नाडियाडवाला निर्मित और अहमद खान निर्देशित फिल्म 'बागी-2' के गाने'मुंडिया तो बच के' में टाइगर और दिशा पटानी भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। इस गाने में टाइगर ने अपने बेहतरीन डांस मूव्ज दिखाए हैं। वहीं दिशा पटानी अपनी अदाओं से लोगों को घायल कर रही हैं। बता दें कि पिछले दिनों रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर फुलऑन एक्शन से भरपूर था, ऐसे में टाइगर-दिशा को भांगड़ा करते देखने फैन्स के लिए नया अनुभव है।

पंजाबी गाने को दिया नया रूप:

मुंडिया तो बच के..गाने को इस फिल्म में नए रूप में पेश किया गया है। इसे मूल रूप से जंजुआ पर फिल्माया गया था और चन्नी सिंह ने गाने के बोल लिखे थे। अब 'बागी 2' में इस गाने को रिक्रिएट किया गया है। पिछले माह इसे मुंबई के स्टूडियो में फिल्माया गया था।

हुक लाइन को बरकरार रखा: अहमद खान

अहमद खान ने कहा, हर कोई पंजाबी गानों को नया रूप दे रहा है और'काला चश्मा','तेरी तो, तेरी तो, हमेशा याद सतावे'आदि जैसी गानों से पहले रिलीज हुआ'मुंडिया तो बच के'पंजाबी गानों की शान रहा है। चूंकि मुझे भी एक गाने को रिक्रिएट करना था तो मैंने इस गाने को चुना। अहमद खान ने कहा, हमने इस गाने की हुक लाइन को बरकरार रखा है और गिनी दीवान ने गीत के पंजाबी लिरिक्स को ङ्क्षहदी में तब्दील किया है। संदीप शिरोडकर ने संगीत को रीमिक्स किया है और'बिट पे बूटी'को कोरियोग्राफ कर चुके राहुल शेट्टी अब'मुंडिया तो बच के' में टाइगर और दिशा के भांगड़ा मूव के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। फिल्म 30 मार्च को रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म का ट्रेलर जारी किया जा चुका है जो कि एक्शन से भरपूर था।