9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिशा पाटनी के संग रिलेशन पर बोले टाइगर श्रॉफ, किसी को भी यकीन नहीं हो रहा

आखिरकार दिशा पाटनी के साथ अपने रिश्ते पर टाइगर ने किया खुलासा....
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Bhup Singh

Mar 06, 2019

disha patani

disha patani

अभिनेता टाइगर श्राफ , दिशा पाटनी को अच्छी दोस्त मानते हैं। टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी 'बागी 2' में साथ नजर आ चुके हैं। फैन्स इस जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। दोनों अक्सर कई इवेंट्स में साथ ही पहुंचते हैं। दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप में होने की बात नहीं की है।

अब टाइगर ने दिशा के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में यह बात कही है। टाइगर से दिशा के साथ उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया। इसके जवाब में टाइगर ने कहा कि वे दोनों अच्छे दोस्त हैं और इसलिए साथ में नजर आते हैं। टाइगर ने कहा कि दिशा उनकी अच्छी दोस्त हैं इसलिए वह उनके साथ कॉफी या डिनर पर साथ जाते हैं। उन्होंने कहा,'इसके अलावा लोगों को जो समझना है समझें।'

बता दें कि 'बागी 2' के बाद अब टाइगर श्रॉफ 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया और अनन्या पांडे भी हैं। 'बागी 2' के अलावा टाइगर श्रॉफ 'बागी 3' में भी नजर आएंगे। वहीं बात करें दिशा पाटनी की तो वो इन दिनों सलमान की फिल्म 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग