
Tiktok Ban In India
गलवान में हुए भारत-चीन के सैनिकों के बीच मुठभेड़ में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए, जिसके बाद पूरा भारत देश चीन के खिलाफ आग उगल रहा है। हर कोई चीनी प्रोडक्ट और मोबाइल ऐप का बहिष्कार करने की अपील कर रहा है। भारत में चीन से आ रहे प्रोडक्ट के खिलाफ काफी प्रदर्शन भी किया जा रहा है। आखिरकार सोमवार रात को खबर आई कि भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप को बैन कर दिया है, जिसमें कई टिकटॉक जैसा पॉपुलर ऐप भी शामिल है। आम इंसान ही नहीं, टिकटॉक पर बॉलीवुड सेलेब्स भी काफी सक्रिय रहते थे। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, रितेश देखमुख, नेहा धूपिया, शमिता शेट्टी, सनी लियोनी, माधुरी दीक्षित, तापसी पन्नू, दीपिका पादुकोण, उर्वशी रौतेला, जरीन खान, अनिल कपूर और रवीना टंडन जैसे बॉलीवुड सितारें के मीलियन में लाइक्स और फॉलोअर्स हैं।
भारत ने किए चीन 59 ऐप बैन
अब भारत सरकार ने टिक टॉक समेत 59 चाइनीज ऐप पर भारत में प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। वैसे काफी दिनों से यह बैन की जाने की मांग की जा रही थी। वहीं, वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक के तो कंटेंट को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे थे। अगर सिनेमा इंडस्ट्री की बात करें तो कई सेलेब्स टिकटॉक पर एक्टिव भी थे और कई सेलेब्स इसके खिलाफ थे। ऐसे में जानते हैं कि अब टिकटॉक बैन होने के बाद उनकी इस फैसले पर क्या प्रतिक्रिया है...
देश के सर्मथन में सेलेब्स
बॉलीवुड एक्ट्रेस निया शर्मा ने बैन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'हमारे देश को बचाने के लिए शुक्रिया। टिकटॉक नाम का वायरस फिर कभी नहीं आना चाहिए। एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, 'बहुत अच्छा हुआ, अच्छी खबर।' कुशल टंडन ने बैन की गई ऐप की लिस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'फाइनली'। इनके अलावा अमृता राव, निकिता दत्ता, दिशा परमार आदि ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। इनके अलावा कई स्टार्स ने इस ऐप को बैन करने का समर्थन किया है।
टिक टॉक पर सबसे ज्यादा सक्रिय हैं ये बॉलीवुड स्टार्स
बता दें कि कई स्टार्स खुद टिकटॉक पर काफी एक्टिव थे और लगातार अपने वीडियो शेयर करते रहते थे। हालांकि, टिकटॉक पर ज्यादा एक्टिव रहने वाले स्टार्स शिल्पा शेट्टी, रितेश देशमुख आदि ने बैन पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं, परेश रावल समेत कई स्टार्स पहले से टिकटॉक बैन करने की मांग कर रहे थे।
Updated on:
30 Jun 2020 09:51 am
Published on:
30 Jun 2020 09:31 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
