परवीन बॉबी:
परवीन बॉबी बॉलीवुड की मशहूर और सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार होती थीं। 22 जनवरी, 2005 को वह मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाई गईं। रिपोर्ट के अनुसार वो डिप्रेशन में थीं और किसी से ज्यादा मिलती-जुलती नहीं थीं। अभी तक उनकी मौत की वजह पता नहीं चल पाई है।
गीतांजलि नागपाल:
गीतांजली एक समय में मॉडलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम था। लेकिन वह ड्रग्स की इतनी आदी हो चुकी थीं। बाद में वह गुमनामी के अंधेरों में चली गई। उन्हें साल 2007 में साउथ दिल्ली की सड़कों पर भीख मांगते हुए पाया गया था.
मिताली शर्मा:
भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री रहीं मिताली शर्मा कभी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करती थीं। लेकिन बाद में वह लइमलाइट से दूर होती चली गईं। एक बार उन्हें मुंबई पुलिस ने चोरी करते हुए पकड़ा था।