बॉलीवुड

बड़ी आलीशान हैं इन स्टार्स की Vanity Van, अंदर से दिखती है ऐसी..आलिया की वैनिटी तो…

आज हम आपको इन स्टार्स की Vanity का अंदर का नजारा दिखाएंगे। इसे देख आपकी आंखे दंग रह जाएंगी।

3 min read
Feb 28, 2019
Top 7 Bollywood Stars Vanity Van inside look

बॅालीवुड सुपरस्टार्स का रहन- सहन भी आलिशान होता है। वह जहां भी जाते हैं उनके गार्ड्स और Vanity Vanउनके पीछे-पीछे चलती है। क्या आप जानते हैं अपनी vanity van बनाने के लिए ये स्टार्स करोड़ों खर्च करते हैं। तो आज हम आपको इन स्टार्स की Vanity का अंदर का नजारा दिखाएंगे। इसे देख आपकी आंखे दंग रह जाएंगी।

शाहरुख खान

बॉलीवुड में किंग खान की वैनिटी वैन सभी स्टार्स में से सबसे आलीशान है। ये वैन 14 मीटर लंबी एक Volvo 9 BR बस है। इसमें चार कमरों के अलावा एक जिम भी है। इसकी कीमत 2005 मे चार करोड़ है। इस वैन को DC Design Studio ने तैयार किया है।

सलमान खान

सलमान खान की वैनिटी बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश वैनिटी में से एक है। इस वैन में उनकी एक बड़ी सी फोटो लगी है। साथ ही इसमें हाइ-टेक गैजेट्स लगे हुए हैं। वैन में रिहर्सल रूम, मीटिंग रूम और एक बड़ा सा बेडरुम है।

ऋतिक रोशन

फिल्म इंडस्ट्री के हॅाट स्टार ऋतिक रोशन की वैन भी काफी आलीशान है। 12 मीटर लंबी इस वैनिटी के अगले हिस्से में ऑफिस बना हुआ है और आगे लाउंज है।

वरुण धवन

वरुण धवन की वैनिटी भी काफी खास है। इसे बहुत सिंपल तरीके से डिजाइन किया गया है। वरुण इसे अपने घर जैसा बनाकर रखते हैं।

अजय देवगन

अजय देवगन की वैनिटी बाहर से देखने में काफी स्टाइलिश दिखती है। अजय ने अपनी वैनिटी को जिम बना रखा है। साथ ही इसमें किचन, बेडरुम और रेस्टरूम भी है।

आलिया भट्ट

आलिया की वैनिटी वैन काफी कलरफुल है। उन्होंने अपने वैनिटी को अपने कमरे जैसा सजा रखा है।

संजय दत्त

संजय दत्त की वैनिटी 12 मीटर लंबे Volvo B7R के बराबर है। इसे बनवाने में 3 करोड़ खर्च किए गए थे। इसके भीतर का लुक Airoforce 1 से काफी इंस्पायर्ड है।

Published on:
28 Feb 2019 10:15 am
Also Read
View All

अगली खबर