15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झूमते-गाते हुए धर्मेंद्र और हेमामालिनी का पुराना वीडियो आया सामने, फैंस हुए भावुक

Dharmendra-Hema Malini Singing Video: लीजेंडरी अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के दो महीने बाद एक भावुक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे हेमामालिनी के साथ फिल्म अपने मशहूर गीत गाते और उस पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही धर्मेंद्र को विशेष श्रद्धांजलि दिए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Priyanka

image

Sumit Sharma

Jan 20, 2026

Dharmendra - Hemamalini Photo

धर्मेंद्र - हेमा मालिनी फोटो (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)

Dharmendra-Hema Malini Singing Video: लीजेंडरी अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हुए अब लगभग दो महीने हो चुके हैं, लेकिन न तो दर्शकों के दिल से, न ही फैंस और परिवार के दिल से उनकी यादें जा पाई हैं। समय-समय किस न किसी तरह उनकी यादें ताजा हो जाती हैं।अब धर्मेंद्र और हेमामालिनी की एक और खूबसूरत याद सामने आई है, जिसे देखकर फैंस एक बार फिर भावुक हो गए हैं।

धर्मेंद्र और हेमामालिनी का वीडियो आया सामने

एक वीडियो क्लिप सामने आया है, जिसमें धर्मेंद्र और हेमामालिनी अपनी फिल्म ‘आस-पास’ के मशहूर गाने ‘दरिया में फेंक दो चाबी’ को गाते और झूमते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो आरजे अनिरुद्ध ने शेयर किया है, जो जुलाई 2025 में रिकॉर्ड किया गया था। अनिरुद्ध ने वीडियो के साथ अपने पोस्ट में बताया है कि धर्मेंद्र जी से उनकी यह मुलाकात उस समय हुई थी, जब वे अपने कॉन्सर्ट टूर और हेमा जी के साथ अपनी किताब के लिए उनका आशीर्वाद लेने गए थे। अपने पोस्ट में अनिरुद्ध ने लिखा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि यह धरम जी से उनकी आखिरी मुलाकात होगी।

हेमामालिनी देंगी श्रद्धांजलि

इसके साथ ही अनिरुद्ध ने हेमामालिनी के विशेष कॉन्सर्ट्स की जानकारी भी शेयर की। ये कॉन्सर्ट 21 और 29 मार्च 2026 को कनाडा के अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगे। “हेमामालिनी की कहानी, हेमामालिनी की ज़ुबानी” नाम से होने वाले इन कार्यक्रमों में धर्मेंद्र जी को विशेष श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।

नेटिजन्स के रिएक्शंस

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया, नेटिज़न्स के रिएक्शंस आने लगे।
एक यूजर ने लिखा, “बॉलीवुड इंडस्ट्री में मेरी हमेशा से पसंदीदा जोड़ी।”
एक अन्य ने लिखा, “मिस यू धर्मेंद्र जी।”
वहीं एक और यूजर ने भावुक होकर लिखा, “कुछ पल सिर्फ यादें नहीं होते, वे विरासत होते हैं। हेमा मालिनी जी और हमारे प्यारे धर्मेंद्र जी का साथ हमेशा जादुई रहा है। प्यारा कोलैब… बहुत-बहुत धन्यवाद।”

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म

धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को मुंबई में उम्र से जुड़ी बीमारियों के कारण निधन हो गया था। उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ 1 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग