scriptलॉकडाउन के दौरान ये पांच अभिनेत्रियां हुई प्रेग्नेंट, जल्द होगी घर में नन्हे मेहमान की एंट्री | Top Five Actresses Pregant During Lockdown | Patrika News
बॉलीवुड

लॉकडाउन के दौरान ये पांच अभिनेत्रियां हुई प्रेग्नेंट, जल्द होगी घर में नन्हे मेहमान की एंट्री

लॉकडाउन में कई अभिनेत्रियों ने सुनाई गुड न्यूज़
एक्ट्रेस Kareena Kapoor Khan से लेकर Anushka Sharma ने सुनाई गुड न्यूज़
एक नही पांच मशहूर अभिनेत्रियों के घर जल्दी होगी नन्हे मेहमान की एंट्री

Oct 24, 2020 / 09:10 am

Shweta Dhobhal

Top Five Actresses Pregant During Lockdown

Top Five Actresses Pregant During Lockdown

नई दिल्ली। सेलेब्स की जिंदगी आम लोगों से काफी भिन्न होती है। सेलेब्स अपनी लाइफ को प्लानिंग के साथ आगे बढ़ाते हैं। वह अपने काम को हमेशा पहले स्थान पर रखते हैं और पर्सनल लाइफ को लिस्ट में सबसे नीचे। कभी-कभी प्लान होने के बावजूद भी सेलेब्स के कुछ काम रह ही जाते हैं। लेकिन महामारी में हुए लॉकडाउन में कुछ अलग ही देखने को मिला। जिसे सुन सभी काफी हैरान है। दरअसल, लॉकडाउन के दौरान एक या दो नहीं बल्कि कई अभिनेत्रियों ने मां बनने की खुश खबरी सुनाई है। जिसमें बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक की कई मशहूर अभिनेत्रियों का नाम शामिल है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर वह कौन सी पांच अभिनेत्रियां हैं। जिनके घर जल्द गूंजने वाली हैं किलकारियां।

Anushka Sharma

1. अनुष्का शर्मा– इस लिस्ट में सबसे पहला नाम शामिल होता है। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma ) का। जी हां, भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ( Indian Cricketer Virat Kholi ) की पत्नी अनुष्का चार महीने प्रेग्रेंट । इस बात की जानकारी खुद विराट ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट ( Virat Instagram Post ) के जरिए दी थी। उन्होंने अनुष्का की प्रेग्नेंसी ( Anushka Sharma pregnancy ) की गुड न्यूज़ शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा था कि वह अब दो से तीन होने वाले हैं। जनवरी 2021 में उनके दो से तीन होने वाले हैं। उन्होंने अनुष्का संग खुद की फोटो शेयर की थी। जिसमें अभिनेत्री अपना बेबी बंप फ्लांन्ट करती हुई दिखाई दे रही थीं। आपको बता दें 2017 में दोनों ने इटली में शादी की थी।

kareena Kapoor khan

2. करीना कपूर खान– पटौदी खान की दूसरी बहू करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। करीना और सैफ का बेटा तैमूर अली खान ( Taimur Ali Khan ) पहले ही लोगों की आंखों का तारा बन चुके हैं। जहां करीना आज 39 साल की हैं। वहीं सैफ 50 साल के हैं। 16 अक्टूबर 2012 को शादी की थी। वहीं तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। लॉकडाउन के बीच ही बेबो ने अपने फैंस को यह खबर दी थी। जिसने सबको हैरान कर दिया था। वहीं दोबारा पिता बनने की खुशी में सैफ ने एक बयान देते हुए कहा कि असल में यही सही उम्र होती है पिता बनने की। आपको बता दें सैफ अली खान ( Saif Ali Khan ) चौथी बार पिता बनने जा रहे हैं।

amrita.jpg

3.अमृता राव– फिल्म ‘इश्क विश्क’ ( Ishq Vishk ) से सैकड़ों युवाओं को अपनी मासूमियत का दीवाना बनने वाली एक्ट्रेस अमृता राव ( Amrita Rao Pregnancy ) ने भी लॉकडाउन के बीच अपने मां बनने की खबर की पुष्टि की। कुछ समय पहले वह अपने पति अनमोल ( Amrita Husband Anmol ) संग एक अस्पताल के बाहर स्पॉट हुई थीं। जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा था। वहीं कुछ समय पहले उन्होंने रेड साड़ी पहने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक वीडियो साझा की थी। जिसके बाद उनके फैंस उन्हें बधाई देते हुए दिखाई रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

Anita Hassanandini

4.अनिता हस्सनंदनी– लॉकडाउन में मां बनने की खबर बॉलीवुड से ही नहीं आई है। बल्कि टीवी इंडस्ट्री की कई जानी-मानी अभिनेत्रियों ने भी गुड न्यूज़ दी है। ‘ये है मोहब्बतें’ ( Yeh Hai Mohabbatein ) फेम एक्ट्रेस शगुन उर्फ अनिता हस्सनंदनी ( Anita Hassanandani ) ने भी कुछ समय सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने मां बनने की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने अपने पति रोहित रेड्डी ( Rohit Reddy ) संग एक वीडियो शेयर की थी। जिसमें उन्होंने डेट के समय से लेकर प्रेग्रेंट होने तक की जर्नी को दिखाया था। जिसके साथ ही उन्होंने मां बनने की गुड न्यूज को अपने प्रशंसकों संग शेयर की थी।

Puja Banerjee

5. पूजा बनर्जी– ‘देवों के देव महादेव’ ( Devo Ke Devo Mahadev ) फेम एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ( Puja Banerjee ) के घर भी जल्द नन्हे मेहमान की एंट्री होनी वाली है। वैसे पूजा के लिए यह लॉकडाउन काफी ही मजेदार रहा है, क्योंकि लॉकडाउन होने की वजह से उन्हें बिना परिवार के ही एक्टर कुणाल वर्मा ( Kunal Verma ) संग कोर्ट मैरिज करनी पड़ी। जिसके बाद कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने मां बनने की खबरों को भी सबके साथ साझा किया। इसी के साथ पूजा ने यह भी बताया कि वह जल्द ही पूरे रीति-रिवाजों के साथ एक बार फिर से कुणाल संग शादी करेंगी। जिसमें उनकी मां और करीबी रिश्तेदार शमिल होंगे।

Home / Entertainment / Bollywood / लॉकडाउन के दौरान ये पांच अभिनेत्रियां हुई प्रेग्नेंट, जल्द होगी घर में नन्हे मेहमान की एंट्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो