7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलवामा का बदला लेने के बाद लोगों में जागा ‘जोश’, इंटरनेट पर फिल्म ‘उरी’ को बार-बार सर्च कर रहे लोग…

फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' हाल में रिलीज हुई जिसे जनता द्वारा बेहद पसंद किया

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Feb 26, 2019

पुलवामा का बदला लेने के बाद लोगों में जागा 'जोश', इंटरनेट पर फिल्म 'उरी' को बार-बार सर्च कर रहे लोग...

पुलवामा का बदला लेने के बाद लोगों में जागा 'जोश', इंटरनेट पर फिल्म 'उरी' को बार-बार सर्च कर रहे लोग...

जम्मू कश्मीर में हुए Pulwama आतंकी हमले के बाद इस मंगलवार सुबह 3:30 बजे सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया। भारतीय वायुसेना ने LoC पार कर PoK में स्ट्राइक की। इसी के साथ वायुसेना ने आतंकी संगठनों के लॉन्च पैड और ठिकानों को तबाह किया है।

इससे पहले उरी अटैक के दौरान भी सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया था। इसी पर आधारित फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' हाल में रिलीज हुई जिसे जनता द्वारा बेहद पसंद किया।

खबरों के मुताबिक हाल में हुई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से लोग एक बार फिर 'उरी' फिल्म को देखने को उत्सुक हैं। इसी के चलते Torrent जैसी Film Downloading Sites पर 'URI' फिल्म को लगातार सर्च किया जा रहा है।

ऐसे में कहा जा सकता है की एक बार फिर 'उरी' की कमाई में इजाफा हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म 240 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। अगर ऐसा होता है तो यह फिल्म रणवीर सिंह की मूवी 'सिंबा' का भी रिकॉर्ड़ तोड देगी। गौरतलब है की यह फिल्म जम्मू कश्मीर के उरी में आतंकवादी हमले के बाद भारत द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है।