4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जल्द रिलीज होगा सलमान की फिल्म “प्रेम रतन धन पायो” का ट्रेलर

सलमान की फिल्म का ट्रेलर खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय की फिल्म "सिंह इज ब्लिंग" के साथ रिलीज होगा

less than 1 minute read
Google source verification

image

Abhishek Srivastav

Sep 05, 2015

Salman Khan

Salman Khan

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान के फैन्स के लिए खुशखबरी है वे
जल्द ही सलमान की नई फिल्म "प्रेम रत्न धन पायो" का ट्रेलर देख सकेंगे। फिल्म के
ट्रेलर रिलीज की डेट फाइनल हो गई है। फिल्म का ट्रेलर अक्षय कुमार की फिल्म "सिंह
इज ब्लिंग" के साथ रिलीज होगा।


अक्षय कुमार की यह फिल्म दो अक्टूबर को
सिनेमा घरो में लगेगी उसी दिन सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित प्रेम रतन धन पायो
का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा। हालांकि यूट्यूब पर फिल्म का ट्रेलर 30 सितंबर को ही
रिलीज कर दिया जाएगा।


फिल्म की शूटिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है और सूरज
ने ट्रेलर को प्रभावी बनाने के लिए काम करना शुरू कर दिया है। फिल्म में सलमान के
अलावा सोनम कपूर, नील नितिन मुकेश, अनुपम खेर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म
दिवाली पर रिलीज होगी।
sonam-kapoor-1434009742.jpg">

ये भी पढ़ें

image