4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिता संजय दत्त के साथ खराब संबंधों पर बेटी त्रिशाला ने किया ऐसा खुलासा, सोचा भी नहीं होगा

हाल में त्रिशाला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बूमरेंग विडियो शेयर करते हुए इस बारे में सफाई दी है।
2 min read
Google source verification
trishala dutt and sanjay dutt

trishala dutt and sanjay dutt

पिछले काफी समय से इस बात की चर्चा है कि बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के अपनी बड़ी बेटी त्रिशाला के साथ संबंध अच्छे नहीं है। अब इस मामले पर त्रिशाला का का बयान और रिस्पॉन्स सामने आया है। दरअसल, हाल में त्रिशाला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बूमरेंग विडियो शेयर करते हुए इस बारे में सफाई दी है। साथ ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर आस्क मी सेशन रखा। इस दौरान यूजर्स ने उनके कई तरह के सवाल किए।

आस्क मी सेशन के दौरान एक यूजर ने त्रिशाला से उनके पिता के साथ कथित खराब संबंधों के बारे में पूछा। यूजर ने चैट करते हुए पूछा,'ऐसी अफवाह है कि आपके अपने पिता से संबंध अच्छे नहीं हैं? प्लीज कन्फर्म करें।' इस पर त्रिशाला ने जवाब दिया,'कृपया अखबारों में लिखी जाने वाली हर बात का विश्वास न करें। मुझे नहीं पता कि ये खबरें कहां से आती हैं लेकिन यह सच नहीं है।'

साथ ही त्रिशाला ने एक बूमरेंग विडियो भी शेयर किया। इस वीडिया में संजय दत्त उनके गाल पर किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सेशन के दौरान त्रिशाला ने उन सवालों का भी जवाब दिया, जिनमें यह पूछा गया कि वह फिल्म इंडस्ट्री में आएंगी या नहीं। इसके जवाब में त्रिशाला ने कहा कि वह फिल्म इंडस्ट्री में नहीं आएंगी और इसमें उनका कोई इंट्रेस्ट भी नहीं है।