
सोशल मीडिया आज के दौर में एक ऐसा जरिया बन गया है जिसकी वजह से कोने- कोने से लोग अपने टैलेंट को आम पब्लिक तक पहुंचा पाते हैं। लेकिन अक्सर बिना सिर पैर वाले वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं। इसकी वजह से असल टैलेंट कही गुम हो जाता है। कुछ वक्त पहले रानू मंडल ( ranu mandal ) सोशल मीडिया के जरिए काफी पॉपुलर हुई थीं। अब एक ट्रक ड्राइवर की वीडियो सामने आ रही है जो काफी वायरल हो रही है।
विवेक वर्मा नाम के एक सिंगर ने अपने इंस्टा हैंडल से इस ट्रक ड्राइवर की वीडियो शेयर की। वीडियो के कैप्शन उन्होंने बताया कि इस गाने वाले शख्स का नाम कमलेश है। उन्होंने आगे लिखा,'कमलेश अंकल ने भले ही अपना पूरा जीवन ट्रक चलाकर बिता दिया हो, लेकिन दिल और आत्मा से वे एक हार्ड कोर म्यूजिशियन हैं'। विवेक आगे बताते हैं कि बहुत रिक्वेस्ट करने पर कमलेश जी ने हिचकिचाते हुए गाने की चंद लाइनें सुनाई।
इस वीडियो में कमलेश अंकल ने मोहम्मद रफी का मशहूर गाना 'मुझे इश्क है तुझी से'गाकर सुनाया। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'सुपर्ब अंकल जी'। वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'ऐसे कलाकार कम ही मिलते हैं'।
Published on:
08 Nov 2022 03:47 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
