
दिवाली पर बॉलीवुड निर्देशक ने किया आतंकी बगदादी को लेकर पोस्ट, लोगों ने जमकर किया ट्रोल
मुंबई। देश में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही थी और दूसरी तरफ अमरीका ने ISIS के सरगना अबु बकर अल बगदादी को मार गिराया। ये खबर आग की तरह पूरी दुनिया में फैल गई। इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई। इसी बीच एक जर्नलिस्ट ने कश्मीर को लेकर एक पोस्ट किया। जवाब में एक बॉलीवुड फिल्ममेकर ने बगदादी वाली घटना को जोड़ते हुए जवाब दिया। इसके बाद फिल्ममेकर को सोशल मीडिया पर लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया।
दरअसल, एक जर्नलिस्ट ने दिवाली को अपने ट्विटर अकाउंट पर कश्मीर को लेकर एक पोस्ट किया। इसमें कश्मीर के ताजा हालात पर बात करते हुए दिवाली का जिक्र भी हुआ। इस पोस्ट के बाद बॉलीवुड फिल्ममेकर अशोक पंडित ने जवाबी ट्विट में बगदादी का नाम लिया और दिवाली पर पटाखे फोड़ने की बात की। इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अशोक पंडित को ट्रोल किया।
इसी तरह का एक वीडियो फिल्ममेकर ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है जिमसें यूके में हो रहे प्रदर्शन को एक महिला जर्नलिस्ट कवर कर रही है। हालांकि प्रदर्शन कर रहे लोग पत्रकार के काम में बाधा उत्पन्न करने की पूरी कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।
Published on:
28 Oct 2019 06:12 pm
