15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ulajh Teaser Released: जान्हवी ने जासूस के रोल में आलिया को दी टक्कर, देशभक्ति थ्रिलर से भरपूर ‘उलझ’ का टीजर रिलीज

Ulajh Teaser Released: जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'उलझ' का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें एक्ट्रेस एक IFS ऑफिसर और खुफिया एजेंट का किरदार निभा रही हैं। इसे देखने के बाद फैंस एक्ट्रेस की तुलना फिल्म 'राजी' में आलिया के रोल से कर रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

Apr 17, 2024

janhvi kapoor movie Ulajh Teaser Released

जान्हवी कपूर की नई फिल्म 'उलझ' की रिलीज डेट आई सामने

Ulajh Teaser Released: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की अपकमिंग मूवी 'उलझ' का टीजर 17 अप्रैल को रिलीज हो गया है। यह फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है। इसकी कहानी आईएफएस की जोखिम भरी दुनिया पर आधारित है। इसमें जान्हवी एक खुफिया एजेंट का किरदार निभा रही हैं और टीजर में उनका शक्तिशाली अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

यहां देखें जान्हवी कपूर की 'उलझ' का टीजर

'उलझ' की स्टारकास्ट और रिलीज डेट

'उलझ' मूवी में जान्हवी कपूर लीड रोल में हैं। एक्ट्रेस के अलावा इस मूवी में गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग, मियांग चांग, सचिन खेडेकर, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी जैसे कलाकार शामिल हैं। सुधांशू सरिया के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'उलझ' 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।