11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ulka Gupta Birthday: उल्का गुप्ता ने सांवले रंग से झेला इंडस्ट्री में रिजेक्शन, ‘झांसी की रानी’ से दिया मुहतोड़ जवाब

Ulka Gupta Birthday Special: एक्ट्रेस उल्का गुप्ता आज यानी 12 अप्रैल को अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। फेमस एक्ट्रेस को सावलें रंग की वजह से कई सारे रिजेक्शन का सामना करना पड़ा।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Apr 12, 2024

Ulka Gupta Birthday Special:

एक्ट्रेस उल्का गुप्ता

Ulka Gupta Birthday Special: उल्का गुप्ता को उनके सांवले रंग की वजह से कई सारे शोज से बहर कर दिया गया था। एक्ट्रेस अपने कम उम्र में लिए गए फैसले से पीछे नहीं हटी। अपनी मेहनत और काबिलियत से उन्होंने टीवी इंडस्ट्री को कई सारे हिट शोज दिए। एक्ट्रेस आज यानी 12 अप्रैल को अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। उल्का गुप्ता के जन्मदिन के मौके पर हम उनके रिजेक्शन से हिट शोज के बारे में बताएंगे।


उल्का गुप्ता फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस के लाइफ में एक समय ऐसा भी था जब उल्का गुप्ता को उनके सांवले रंग की वजह से इंडस्ट्री ने नकार दिया था और शोज से बहर कर दिया था। उल्का गुप्ता बचपन से ही एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती थीं। एक्ट्रेस का सांवला रंग उन्हें निराश कर दिया करता था। कम उम्र में उल्का गुप्ता अपने पापा से सांवले रंग के बारे में पूछती थी की क्या उन्हें अपने रंग की वजह से रिजेक्शन का सामना करना पड़ेगा? एक्ट्रेस के पापा उन्हें प्रोत्साहित करते रहते थे।

यह भी पढ़ें:बरखा बिष्ट से तलाक पर पति इंद्रनील ने तोड़ी चुप्पी, बेटी को भी छोड़ने का बताया सच


उल्का गुप्ता ने टीवी से लेकर फिल्मों के लिए ऑडिशन देने शुरू किए। साल 2007 में टीवीसीरियल 'रेशम दनाख' से उल्का ने डेब्यू किया था। उसी समय एक्ट्रेस को कई शोज से रिजेक्ट भी कर दिया गया था। उल्का गुप्ता को बाद में उनके सांवले रंग की वजह से फायदा भी मिलने लगा था। उल्का गुप्ता ने शो ‘सलोनी की बेटी' 'झांसी की रानी' से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। उल्का गुप्ता ने 'सात फेरे', 'सवारी', जैसे सीरियल्स में काम किया। उल्का ने तेलुगु फिल्म 'आंध्र पोरी', मराठी फिल्म 'ओध-अट्रैक्शन', हिंदी फिल्म 'मिस्टर कबाड़ी' में भी काम किया है।