2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तो यह है ऐश्वर्या राय की खूबसूरती का राज, हर हफ्ते खर्च होते हैं लाखों रुपए!

उन्हें अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए काफी जतन करने पड़ते हैं।

2 min read
Google source verification
Aishwarya rai

Aishwarya rai

ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। 44 की उम्र में भी उनकी खूबसूरती कम नहीं नहीं हुई है। मिस वर्ल्ड रह चुकीं ऐश्वर्या की एक झलक पाने को फैंस आज भी बेताब रहते हैं। उन्होंने हिन्दी के अलावा तेलुगू, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी फिल्मो में भी काम किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐश्वर्या की इस सुंदरता के पीछे राज क्या है। उन्हें अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए काफी जतन करने पड़ते हैं। इसके लिए वह हर हफ्ते लाखों रुपए खर्च करती हैं।

ऐसे रखती हैं खुद को फिट:
खुद को फिट और खूबसूरत रखने के लिए ऐश्वर्या पर हर हफ्ते लाखों रुपए खर्च होते हैं। दरअसल ऐश्वर्या खुद को फिट रखने के लिए एक टोनिंग आॅयल उपयोग में लेती है। इसी टोनिंग आॅयल की वजह से ऐश्वर्या खुद को फिट रखती हैं। यह टोनिंग आॅयल इतना महंगा है की आम इंसान के लिए इसको खरीदना एक सपने से कम नहीं है।

आराध्या को जन्म के बाद भी किया खुद को मेंटेन:
अक्सर देखने में आता है कि प्रेग्नेंसी के बाद महिलाएं मोटी हो जाती है और उनकी शारीरिक बनावट में भी बदलाव आता है। लेकिन ऐश्वर्या राय ने आराध्या के जन्म के बाद भी खुद को मेंटेन किया हुआ है। खुद को मेंटेन रखने के लिए ऐश्वर्या हर हफ्ते लाखों रुपए खर्च करती हैं।

एक झलक पाने के लिए कॉलेज के गेट पर लगती थी लड़कों की लाइन:
ऐश्वर्या जब कॉलेज में पढ़ती थीं तो उनकी एक झलक पाने के लिए कॉलेज के गेट पर लड़कों की लाइन लग जाती थी। इस बात का खुलासा ऐश्वर्या की क्लासमेट ने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया था कि 'मैं एक साल के लिए मुंबई के जय हिंद कॉलेज में साइंस की स्टूडेंट थी। ऐश्वर्या ने बाद में ज्वाइन किया था। इससे पहले वह के.सी. कॉलेज में पढ़ रही थीं। के.सी. मेरे कॉलेज के बेहद नजदीक था। मेरे कॉलेज के लड़के ऐश्वर्या की खूबसूरती के इतने कायल थे कि उन्हें देखने के लिए गेट पर जाकर खड़े हो जाते थे।'

Story Loader