200 से अधिक फिल्मों में किया अभिनय:
धर्मेन्द्र अपने कॅरियर में अब तक 200 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिसमें अलग-अलग जोनर की फिल्में शामिल हैं। फिल्म 'अनपढ़', 'बंदिनी', 'सूरत और सीरत' से लोगों उन्हें जाना लेकिन उनको पहचान मिली ओ. पी. रल्हन की फिल्म 'फूल और पत्थर' से। उन्होंने अपने फिल्मी कॅरियर में 'अनुपमा', 'मंझली दीदी', 'सत्यकाम', 'शोले' और 'चुपके चुपके' जैसी कभी ना भूलने वाली फिल्में भी की हैं।