21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

DDLJ के 24 साल पूरे : जानें फिल्म से जुडी कुछ रोचक बातें, जो शायद ही आपको पता होगी

Unknown Facts About DDLJ Movie : Shahrukh Khan और Kajol की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' ने बॉलीवुड में 24 साल पूरे कर लिए हैं। 19 अक्टूबर 1995 में रिलीज हुई फिल्म हिंदी सिनेमा की सुपर-डूपर हिट फिल्मों में शामिल हुई।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

rohit sharma

Oct 19, 2019

DDLJ

शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' ने बॉलीवुड में 24 साल पूरे कर लिए हैं। 19 अक्टूबर 1995 में रिलीज हुई फिल्म हिंदी सिनेमा की सुपर-डूपर हिट फिल्मों में शामिल हुई। फिल्म की एक्ट्रेस काजोल आज भी डीडीएलजे में पहने चश्मे काम लेती हैं। फिल्म के 24 साल पूरे होने पर काजोल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है। काजोल ने लिखा है 'अभी भी चश्मा साथ है और 24 साल बाद भी पढ़ रही हूं'

हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक डीडीएलजे में अमरीश पुरी, अनुपम खेर, फरीदा जलाल, मंदिरा बेदी, करण जौहर, परमीत सेठी समेत कई कलाकार थे। मुंबई के मराठा मंदिर थियेटर में फिल्म एक हजार सप्ताह से ज्यादा चली रही। फिल्म ने भारत में 58 करोड़, जबकि विदेश में 17.5 करोड़ रुपये कमाए थे।

फिल्म से जुडी कुछ पुरानी यादें

शाहरुख ने डीडीएलजे की स्क्रिप्ट पढ़कर फिल्म करने से मना कर दिया था। फिल्म के डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा ने शाहरुख को बमुश्किल फिल्म में रोल निभाने के लिए तैयार किया। शाहरुख नहीं मानते तो ये रोल सैफ अली खान को भी ऑफर किया जाता।

फिल्म का फेमस गाना 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' की शूटिंग गुड़गांव में सरसों के खेतों में हुई है। गाने की शूटिंग को लेकर हरियाणा के किसानों ने विरोध किया था क्योंकि उनकी फसलों को काफी नुकसान हुआ था। फिर शाहरुख ने किसानों से हरियाणवी भाषा में बोलकर शांत किया था।

फिल्म के फेमस डायलॉग

- शाहरुख खान का डायलॉग 'बड़े बड़े देशों में ऐसी छोटी छोटी बातें..',
- 'अगर ये तुझे प्यार करती है तो पलट कर देखेगी..पलट'
- अमरीश पुरी का डायलॉग 'जा सिमरन जा..जैसे कई फेमस डायलॉग आज भी लोगों की जुबां पर हैं।