2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बायोपिक फिल्मों के बाद अब आया पीरियड फिल्मों का दौर, ये फिल्में पर्दे पर दिखाएंगी ऐतिहासिक युद्धों की कहनियां

आने वाला साल यानि 2020 पीरीयड ड्रामा फिल्मों के नाम रहने वाला है।

4 min read
Google source verification
Period drama movies

Period drama movies

इंडस्ट्री में फिल्ममेकर्स दर्शकों के मिजाज और चलन के अनुसार प्रयोग करते रहते हैं। वह लोगों की पसंद के अनुसार स्क्रिप्ट का चुनाव करते हैं और उन पर फिल्में बनाते हैं। वर्ष 2108—19 में बायोपिक फिल्मों का जोर रहा। इस दौरान 'संजू', 'पैडमैन', 'सुपर 30', 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर', 'गोल्ड', 'सूरमा' जैसी कई बायोपिक रिलीज हुईं। अब ऐसा लग रहा है कि आने वाला साल यानि 2020 पीरीयड ड्रामा फिल्मों के नाम रहने वाला है। इस वक्त बहुत सी ऐसी फिल्मों पर काम चल रहा है, जिनका संबंध इतिहास से है। हालांकि इससे पहले 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत', 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी', 'केसरी' जैसी पीरियड ड्रामा फिल्में रिलीज हुई। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए रिकॉर्ड बनाए। आपको बताते हैं कि इस वर्ष और अलगे वर्ष ऐसी कौन—कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो कि ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित होंगी।

पानीपत:
डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की यह फिल्म 1761 में हुए ऐतिहासिक युद्ध पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है। यह महासंग्राम अफगानिस्तान के बादशाह अहमद शाह अब्दाली और मराठाओं के बीच हुआ था। अभिनेता अर्जुन कपूर मराठा शासक सदाशिव राव भाऊ के किरदार में नजर आएंगे। वहीं अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली का किरदार संजय दत्त निभा रहे हैं। इन दोनों के अलावा पदि्मनी कोल्‍हापुरी, कृति सेनन और मोहनीश बहल भी अहम अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म ही रिलीज डेट इसी वर्ष 6 दिसंबर बताई ता रही है।

तानाजी: द अनसंग वॉरियर:
अजय देवगन की आगामी फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' भी एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इसमें देशभक्ति, मराठा साम्राज्य की वीरगाथा, मिट्टी से प्रेम और भारतीय योद्धाओं के साहस का अनूठा मिश्रण देखने को मिलेगा। यह अजय की 100वीं फिल्म है। इसमें वे मराठा सूबेदार तानाजी मालसुरे के रोल में नजर आएंगे। वहीं एक्टर सैफ अली खान सैफ उदयभान सिंह राठौड़ के किरदार में,शरद केलकर छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल में होंगे। एक्ट्रेस काजोल का इसमें गेस्ट अपीयरेंस है। वह तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई मालुसरे की भूमिका निभा रही हैं। हाल ही इसका ट्रेलर रिलीज हुआ, जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। फिल्म अगले साल 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। मूवी का निर्देशन ओम राउत ने किया है।

पृथ्वीराज:
अभिनेता अक्षय कुमार भी एक बार फिर पीरियड ड्रामा फिल्म 'पृथ्वीराज' में अपनी एक्टिंग का जौहर दिखाएंगे। निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी की यह फिल्म चौहान वंश के हिंदू क्षत्रिय राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है, जो उत्तर भारत में 12 वीं सदी के उत्तरार्ध में अजमेर और दिल्ली पर राज्य करते थे। इसमें मिस्टर खिलाड़ी राजा पृथ्वीराज की भूमिका निभाएंगे। मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर इस मूवी से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। वह संयोगिता के रूप में पर्दे पर नजर आएंगी। यह फिल्म अगले वर्ष नवंबर माह में रिलीज हो सकती है।

बैजू बावरा:
निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली अब मशहूर गायक बैजू बावरा पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। भंसाली ने इस फिल्म का ऐलान इस वर्ष दिवाली के दिन किया। 'बैजू बावरा' नाम से हिंदी सिनेमा में पहली फिल्म 1952 में निर्देशक विजय भट्ट ने बनाई थी, जिसमें भारत भूषण और मीना कुमारी लीड रोल में थे। यह एक गुमनाम गायक की कहानी है जो मुगल बादशाह अकबर के दरबारी नवरत्नों में से एक तानसेन से बदला लेना चाहता हैं। संजय लीला भंसाली ने अभी तक अपनी फिल्म की स्टार कास्ट घोषित नहीं की है। लीड रोल के लिए अजय देवगन, रणवीर सिंह और ऋतिक रोशन जैसे स्टार्स के नाम की चर्चा है लेकिन आधिकारिक घोषणा होना शेष है।

तख्त:
करण जौहर को भी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्में पसद हैं। पिछले दिनों उनकी फिल्म 'कलंक' रिलीज हुई थी। यह भी एक पीरियड ड्रामा फिल्म ही थी। हालांकि यह बॉक्स आॅफिस पर विफल रही। इसके बाद उन्होंने अपनी अगली फिल्म तख्त का ऐलान किया। मल्टीस्टारर यह फिल्म मुगल शासक शाहजहां के दो बेटों दारा शिकोह और औरंगजेब की कहानी पर आधारित है। रिपोर्ट के अनुसार इसमें रणवीर सिंह, औरंगजेब के भाई दारा शिकोह का रोल करेंगे जबकि विक्की कौशल मुगल शासक औरंगजेब की भूमिका में दिखाई देंगे। इन दोनों के अलावा फिल्म में अनिल कपूर, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर और जाह्नवी कपूर भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। इस फिल्म के अगले वर्ष रिलीज होने की संभावना है।

Story Loader