1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहरुख खान की दूसरी बीवी बनना चाहती हैं उर्फी जावेद, किंग खान को दिया ये ऑफर

टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद आए दिन अपनी बेबाक अदाओं से सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इसके साथ ही वो अपने बेबाक बोल के लिए भी जानी जाती हैं। इस बार उन्होंने किंग खान को लेकर बात की है।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Jan 28, 2023

patha.jpg

pathaan

उर्फी जावेद वैसे तो एक टीवी एक्ट्रेस है लेकिन इन्हें असली पहचान इनके अतरंगी ड्रेसिंग सेंस ने दिलाई है। वो अक्सर तरह-तरह के ड्रेसेस पहनकर दुनिया वालों के सामने आ जाती हैं। इसके साथ ही वो अपने बेबाक बयानों के चलते भी चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर अदाकारा ने कुछ ऐसा बोला है कि वो सुर्खियों में आ गई हैं।

हाल ही में पैपराजी ने उर्फी जावेद से फिल्म पठान के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वह फिल्म देखने जाने वाली हैं। इसके बाद उनसे बायकॉट ट्रेंड को लेकर सवाल किया गया, जिसपर उर्फी ने कहा, 'मेरा बायकॉट कर दो।'

पैपराजी ने फिर उर्फी से पूछा कि वह शाहरुख खान के बारे में क्या कहना चाहेंगी?

यह भी पढ़ें- इस थिएटर में साथ दिखाई जा रही है शाहरुख खान की 'डीडीएलजे' और 'पठान'

इस सवाल पर उर्फी ने कहा, 'आई लव यू शाहरुख खान, मुझे अपनी दूसरी बीवी बना लो।'

बस फिर क्या था उर्फी का वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा और लोग इसपर तरह तरह के कमेंट करने लगे। उर्फी जावेद अक्सर अपने कपड़ों से लोगों को हारान कर देती हैं। हाल ही में उन्होंने फिर कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट किया।

उर्फी ने हाल ही में एक ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी जो बेहज अजीबो-गरीब है। नीचे उर्फी ने फ्लेयर वाली लॉन्ग स्कर्ट पहनी है और ऊपर कोन वाली ब्रा पहनी, जिसे देख लोगों का सिर चकरा गया।

लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर उर्फी ने चॉकलेट कोन पहन लिया है या फिर बर्थडे कैप। लोग उनके इस लुक पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये क्या लगा रखा है..आइसक्रीन या कोन। वहीं एक नो इसे सांड के सींग ही बता दिया।

वहीं तीसरे यूजर ने तो हद ही कर दी। उन्होंने लिखा- अरेरेरे..जरूर इसे दौरे पड़ते होंगे।

यह भी पढ़ें- इस महिला की आवाज के मुरीद हुए सोनू सूद

Story Loader