जब सितारों की लाइफ स्टाइल की बात आती है, तो वो किसी भी तरह का कॉम्प्रोमाइज करना पसंद नहीं करते। दरअसल, वो पब्लिक फिगर होते हैं और ऐसे में वो समारोहों में सबसे अलग दिखना पसंद करते हैं। पिछले दिनों शाहरुख की बेटी सुहाना अपनी टीशर्ट की वजह से चर्चा में थीं, जब वो अपने पापा के बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान पहने हुए नजर आई थीं। उस टीशर्ट की कीमत करीब ५० हजार रुपए के आस पास बताई गई थी। कुछ इसी तरह हाल ही करीना कपूर और रानी मुखर्जी अपनी जैकेट की भारी भरकम कीमत की वजह से चर्चा में रही हैं। अब चर्चा अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की हो रही है। हम आपको बता दें कि अब तक सितारों की डे्रस की कीमत हजारों व लाखों में हो रही थी, लेकिन उर्वशी एक कदम आगे ही निकलीं। जी हां, उन्होंने पिछले दिनों एक शादी में जो साड़ी और ज्वैलरी पहनी, उसकी कीमत हजारों, लाखों में नहीं, बल्कि करोड़ में थी।