
Varun Dhawan and Natasha Dalal Romantic photo in london
बॅालीवुड स्टार Varun Dhawan हाल में फिल्ममेकर Karan Johar के शो 'Koffee With Karan' में कुबूल कर चुके हैं की वह गर्लफ्रेंड Natasha Dalal को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ स्पॅाट किया जाता है। इन दिनों ये कपल लंदन में खास वक्त बिता रहा है।
रोमांटिक पोज देते नजर आए वरुण-नताशा
हाल में वरुण और नताशा की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें दोनों काफी रोमांटिक अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वरुण धवन ने सिल्वर रंग का कोट पहना है तो वहीं नताशा क्यूट लुक में नजर आ रही हैं। वरुण ने खुद यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर अपलोड की है।
वरुण धवन की अपकमिंग फिल्में...
गौरतलब है की हाल में वरुण ने 'कलंक' फिल्म की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्ट्रेस आलिया भट्ट हैं। इसी के साथ अब वह अपने अगले प्रोजेक्ट में जुट चुके हैं। इन दिनों वह रेमो डिसूजा की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हैं। यह फिल्म 'एबीसीडी' का सीक्वल है।
उम्मीद करते हैं वरुण के लिए यह साल लकी साबित हो और उनकी आने वाली फिल्में बड़े पर्दे पर सफलता हासिल करे।
Published on:
27 Feb 2019 08:45 am
