11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वरुण ने FANS का किया पर्दाफाश!! कहा – फैन बनने का नाटक कर फोटो बेचने का धंधा करते हैं ये लोग…

वरुण धवन ने लिखा कि,'यहां कुछ ऐसे लोग भी हैं जो फैन होने का ढोंग करते हैं और तस्वीरें खींच कर...

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Jan 20, 2018

varun dhawan

varun dhawan

बॅालीवुड के जाने माने एक्टर वरुण धवन ने हाल में कुछ चुनिंदा फैन्स को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ट्वीट शेयर किया जिसमें उन्होंने अपने कुछ फैन्स की हरकतों का खुलासा किया।


वरुण धवन ने लिखा कि,'यहां कुछ ऐसे लोग भी हैं जो फैन होने का ढोंग करते हैं और तस्वीरें खींच कर पैसा कमाते हैं।मैंने कुछ ऐसे लड़को को देखा है, और आगे से मैं उन लड़को को कभी तस्वीरें नहीं दूंगा और ना ही उनके साथ में आए लोगों को अपनी पिक्चर्स खींचने दूंगा।'

उनके इस ट्वीट में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वे उन लोगों से काफी नाराज हैं। बता दें उनके इस ट्वीट पर तापसी का भी जवाब आया है जिसमें उन्होंने लिखा- what the hell!!'

वैसे देखा जाए तो ये संगीन आरोप हैं, ये लड़के चोरी से पैसा कमाने का काम कर रहे हैं। वरुण के इस ट्वीट से काफी सेलेब्स अब चौकन्ना हो जाएंगे।

इसके अलावा अगर वरुण धवन के करियर की बात की जाए तो बता दें कुछ दिन पहले वरुण अपनी आने वाली फिल्म अक्टूबर के शूट्स में व्यस्त थे। सुनने में आया था की उन्होंने मात्र 36 दिन में इस पूरी फिल्म की शूटिंग कर डाली। अब वे अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में जुटते नजर आ रहे हैं। फिल्म का नाम है सुई धागा। इस फिल्म में वरुण दर्जी के अवतार में नजर आने वाले हैं।फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा भी दिखाई देंगी।

शरत कटारिया के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म सुई धागा की कहानी मजदूरी और नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया कैम्पेन पर आधारित है। फिल्म सुई धागा में वरुण एक मजदूर का किरदार निभाने वाले हैं जो की एक कॅाटन इंडस्ट्री में काम करता है।

एक इंटरव्यू के दौरान वरुण ने बताया की वे इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अब तक ऐसा किरदार नहीं निभाया था। लेकिन उन्होंने फिल्म के बारे में फिलहाल अधिक जानकारी नहीं दी है।

इस कहानी के शीर्षक से ही अंदाजा लगाया जा सकता है की फिल्म मजदूर वर्ग के संघर्ष और उनके सम्मान की कहानी को दर्शाएगी। फिलहाल अनुष्का के रोल का पता नहीं चला है।

वैसे एसा पहली बार होगा जब वरुण और अनुष्का एकसाथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। उम्मीद करते हैं इनकी ये जोड़ी बड़े पर्दे पर खूब कामयाबी हासिल करे।