वरूण धवन की मूवी ढिशूम में एक्शन की भरमार है। वरूण भी इस मूवी में शानदार स्टंट और एक्शन करते नजर आए। ऐसे में वरूण ने अपने प्रशंसकों के लिए एक वीडियो जारी किया है जिसमें वे एक्शन हीरो बनने के 3 काम के टिप्स बता रहे हैं। ये टिप्स बेहद खास हैं और हर एक्शन हीरो को उन्हें फॉलो करना चाहिए। लेकिन जिस अंदाज में वरूण टिप्स बताते हैं वह तरीका बेहद रोचक है। इस वीडियो में ढिशूम की एक्ट्रेस जैकलीन भी दिखाई देती हैं।