फीस के सवाल पर वरुण ने किया आलिया का जिक्र:
'सुई धागा' के प्रमोशन के दौरान जब मीडिया ने वरुण से एक्टर्स और एक्ट्रेस की फीस में अंतर को लेकर सवाल पूछा तो वरुण ने इस मामले अपनी पहली को-स्टार आलिया का जिक्र किया। वरुण ने कहा, 'पूरी फिल्म इंडस्ट्री और बिजनेस इंडस्ट्री को फिल्म 'राजी' तक का इंतजार क्यों करना पड़ा इस बात का अहसास कराने के लिए आलिया भट्ट एक बड़ी स्टार हैं। चाहे 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' हो, 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' या फिर '2 स्टेट्स' ये सारी फिल्में हिट हुई थीं और इन फिल्मों की सफलता की वजह आलिया भी उतनी ही रहीं जितना कि मैं या अर्जुन थे।'